Asian Games 2026 : आज आइजी में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा हो गया है. आज यानी 25 सितंबर (शुक्रवार) को अब तक एशियन गेम्स…
Asian Games 2026 : आज आइजी में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा हो गया है. आज यानी 25 सितंबर (शुक्रवार) को अब तक एशियन गेम्स में भारत के मेडल्स की संख्या 19 हो चुकी है, जबकि इंडिया के लिए कई पदक पहले ही पक्के हो गए हैं. यानी भारत के कई एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट के सेमीफाइनल में और फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसका मतलब साफ है कि, भारत को ब्रॉन्ज या सिल्वर मेडल तो पक्का मिलने वाला है
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही भारत का एक पदक पक्का हो गया है. भारतीय टीम ने मैच के पहले पांच मिनट में ही असरदार रेड से पॉइंट्स जमा करके 9-5 की लीड ले ली. दूसरे हाफ में भी भारत ने बढ़त बनाए रखी और 48-24 से बड़ी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे या ईरान से होगा. भारत अब यहां से अगर फाइनल जीत जाता है तो उसके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा. वहीं हार के बाद भी भारत को सिल्वर मेडल मिल जाएगा
🚨 INDIA INTO THE KABADDI FINAL! 🇮🇳🔥India’s Women’s Kabaddi team storms into the final after a dominant 48-24 win over Nepal in the Semi Finals at Asian Games 2026! LET’S GO FOR THE GOLD!!!! 💪🥇 pic.twitter.com/PkltjQESCC
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.आठ बार की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम पुरुषों की स्पर्धा के नौवें फाइनल में पहुंच गई है भारत ने पहले हाफ में 37 पॉइंट्स लिए, जबकि थाईलैंड सिर्फ 18 पॉइंट्स ही बना पाया. दूसरा हाफ भी भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा, क्योंकि उसने 29 पॉइंट्स लिए, जबकि थाईलैंड ने 10 पॉइंट्स लिए. अंत में थाईलैंड को 66-28 से भारत ने हरा दिया. फाइनल में टीम इंडिया का सामना ईरान या चीनी ताइपे में से किसी एक से हो सकता है
INDIA ARE INTO KABADDI FINALS! 🔥 pic.twitter.com/Qxaghtt9A6
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पूल बी के मैच में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली थी. तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त 3-0 कर ली. इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में जापान की कोबायाकावा शिहो ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया. भारत ने अंत में 3-1 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जीत लिया. इसके साथ ही भारत का लगभग एक पदक और पक्का होगा गया है. अगर भारत सेमीफाइनल मैच भी हार तो उनके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा
INDIA WOMEN ARE INTO THE SEMI-FINALS! 🤩🔥The Indian women beat host Japan 3-1 in their fourth Pool B game to keep their perfect run going at the Asian Games 2026🇮🇳 India 3-1 Japan 🇯🇵LET’S GOOO FOR THE GOLD!!!!! 🥇 pic.twitter.com/4xsbrRP5Vp
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने शुक्रवार को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता. भारतीय शूटर्स ने फाइनल में (1762-94x) स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन (1766-95x) ने गोल्ड और साउथ कोरिया (1751-87x) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते
FINALLY, SHOOTING GOLD! 🥇🇮🇳- This should come as a huge relief for the Indian shooting contingent and help ease some pressure heading into the upcoming events.Thank you Suruchi & Kamaljeet 🥹 pic.twitter.com/yrZNjLq8Gj
सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता और ये भारत का एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल है. भारतीय जोडी ने मिलकर फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया. दक्षिण कोरिया के सुहयोन होंग और गेउन चू ने 478.0 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि ईरान के वाहिद गोलखंडन और हानियेह रोस्तमियान ने 415.8 के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया
भारतीय मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने गुरुवार को 3:14.46 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. मचेत्तिरा पूवम्मा, विशाल थेन्नारासु, रामराज विथ्या और थेक्किनालिल मनु की भारतीय चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम को पीछे छोड़ा और सिल्वर मेडल जीता. बहरीन ने 3:12.87 सेकंड के गेम्स-रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता. वियतनाम (3:14.54 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता






टिप्पणियाँ 0