देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 25 सितंबर की सुबह कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव में कमी देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत…
देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. 25 सितंबर की सुबह कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव में कमी देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया
दिल्ली के सराफा बाजार में इससे पहले भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव एक दिन में 1,600 रुपये घट गया. बाजार में इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और ऊंचे स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली को प्रमुख वजह माना जा रहा है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,265.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है. भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू बाजार की स्थिति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है
25 सितंबर की सुबह प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस तरह हैं
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,52,820 और 22 कैरेट ₹1,40,090 प्रति 10 ग्राममुंबई: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्रामकोलकाता: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्रामचेन्नई: 24 कैरेट ₹1,52,720 और 22 कैरेट ₹1,39,990 प्रति 10 ग्रामपुणे: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्रामबेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,52,670 और 22 कैरेट ₹1,39,940 प्रति 10 ग्राम
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी कमजोरी बनी हुई है. 25 सितंबर की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 63.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. गौरतलब है कि जनवरी 2026 में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी
Metals Focus के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन के मुताबिक, वैश्विक बाजार में 2026 के अंत तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. उनके अनुसार, दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार सोने की खरीदारी इसकी कीमत को सपोर्ट दे रही है






टिप्पणियाँ 0