पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। सच…
पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। सचिवालय थाने के गेट के पास तनाव की स्थिति बन गई
भारत
चुनाव आयोग को लेकर देश में सियासी बवाल जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे की मांग को लेकर आज पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने राज्य के चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तथा उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी राजधानी पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर प्रदर्शन करने निकले। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे, मगर उन्हें सचिवालय थाने के गेट के पास पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया
पटना में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हंगामा
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "चुनाव आयोग के खिलाफ ये है कि राहुल गांधी जी लगातार जो उनकी पोल खोल रहे थे। आज साबित हो गया कि बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी से सरकार बनी है। राहुल गांधी का जवाब अब तक चुनाव आयोग ने नहीं दिया है। हम सड़क पर इसलिए निकले हैं कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए।''






टिप्पणियाँ 0