Wasim Jaffer on Zaheer Khan : भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग समय में कई बड़े-बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं. इन ऊंचाइयों तक टीम इंडिया को पहुंचने में कई बड़े खिला…
Wasim Jaffer on Zaheer Khan : भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग समय में कई बड़े-बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं. इन ऊंचाइयों तक टीम इंडिया को पहुंचने में कई बड़े खिलाड़ियों ने योगदान दिया है. उन्होंने भारत क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहतन की है. अब संन्यास लेने के बाद और पूर्व क्रिकेटर बनने के बाद उन्हें मौका मिलता है कि वो, देश के भविष्य को सुधार सकें. ऐसा ही एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का है
जहीर खान ने भारतीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से बहुमूल्य योगदान दिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जहीर खान महेंद्र सिंह धोनी के लिए तुरुप का इक्का रहे थे. उन्होंने वर्ल्ड कप में अहम मौकों पर टीम इंडिया को विकेट दिलाए और ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया था. जहीर खान ने भारत के लिए सिर्फ एक वर्ल्ड कप जीता और उनमें 9 मैचों में कुल 21 विकेट हासिल किए थे
The Left Army! 🦁#WhistlePodu 📸 : Gurjapneet pic.twitter.com/GHkOntmbVi
अब जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हेड कोच बनाया गया है. इससे पहले जहीर लखनऊ सुपर जायंट्स से बतौर बॉलिंग कोच पिछले सीजन जुड़ थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी इंडियन क्रिकेट टीम में अहम भूमिका निभाई है. अब आईपीएल 2027 में जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स में स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेते हुए नजर आएंगे, जो उनसे पहले सीएसके के हेड कोच थे और अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच बन चुके हैं
जहीर खान को लेकर अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जहीर की काबिलियत के बारे में बात की है. इसके साथ ही उन्होंने जहीर खान पर भरोसा जाता है और कहा है कि वो एक फ्रेंचाइजी के हेड कोच बनने के हकदार थे. उन्होंने जहीर खान को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं
A new chapter Ungal Anbuden, Zaheer! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/zpoP0HVMOU
वसीम जाफर ने कहा कि, 'यह एक अच्छा फैसला है, जब कोई भारतीय कोच बनता है तो मैं हमेशा खुश होता हूं. जहीर ने असल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अच्छा किया. मुझे हैरानी हुई कि उन्होंने उसे जाने दिया. मुझे लगता है कि उसके पास बहुत समझदारी है और वो बहुत समझदार है. वो पर्सनैलिटी को समझता है और बहुत शांत रहता है. मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं है. अब समय आ गया था कि लोग उसे किसी समय बॉलिंग कोच के तौर पर इस्तेमाल करें लेकिन एक फ्रैंचाइजी हेड कोच के तौर पर भी उसे देख रही है. मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं'
Zaheer Khan’s LSG exit still doesn’t add upWasim Jaffer said: “It is a good decision. I am always happy when an Indian becomes the coach. Zaheer did well with LSG, actually. I was surprised they let him go. I feel he has got a very wise head on his shoulders and he is very… pic.twitter.com/5Wa7P933AJ






टिप्पणियाँ 0