India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस मैच में क्रिकेट फैंस को हर वो ड्रामा देखने को मिला जिसकी एक…

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस मैच में क्रिकेट फैंस को हर वो ड्रामा देखने को मिला जिसकी एक बड़े मुकाबले में उम्मीद की जाती है. खेल का रोमांच आखिरी गेंद तक बना रहा और मैच का फैसला भी अंतिम बॉल पर ही हुआ. मुकाबले के आखिरी ओवर में एक पल ऐसा भी आया जब दोनों टीमें आमने-सामने होती दिखीं और विवाद होने की स्थिति बन गई. हालांकि, मैदान पर मौजूद अंपायर ने अपनी सूझबूझ से मामले को शांत करा लिया और बात आगे नहीं बढ़ी. इस घटना के बाद अब सोशल मीडिया और क्रिकेट गलियारों में एक ही चर्चा है कि क्या अंपायर का फैसला सही था? कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वह सच में वाइड बॉल थी या अंपायर से कोई चूक हुई

भारत और जापान का मैच बारिश की वजह से गीली पिच के कारण घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 32 रन बनाए. इसके जवाब में जापानी टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट पर 25 रन बना लिए थे और उसे आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी. भारत की तरफ से आखिरी ओवर डालने आए स्पिनर अक्षर पटेल ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहली गेंद डॉट फेंकी

इसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन बना, जिससे आखिरी 4 गेंदों में जीत का समीकरण 7 रन हो गया. इसके बाद अक्षर ने लगातार दो बार वाइड गेंदें फेंक दीं, जिसने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया क्योंकि बिना कोई लीगल गेंद हुए ही जापान का लक्ष्य कम हो गया था. इसके बाद अक्षर ने तीसरी गेंद भी वाइड डाल दी

IT WENT DOWN TO THE FINAL BALL! 🤯#TeamIndia hold their nerve to seal a thrilling 2-run win over Japan! 💪#JPNvIND #SuzukiCup pic.twitter.com/QpdnKjxl0I

अक्षर पटेल द्वारा लगातार दो वाइड फेंकने के बाद मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. जैसे ही अंपायर ने दूसरी गेंद को भी वाइड घोषित किया, विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन अपनी नाराजगी नहीं छुपा सके. वहीं गेंदबाज अक्षर पटेल भी इस फैसले से हैरान नजर आए. मैदान पर मौजूद कप्तान श्रेयस अय्यर तुरंत अंपायर के पास पहुंचे और उनसे इस फैसले पर बातचीत करने लगे

दरअसल, अक्षर की यह गेंद लेग-साइड की तरफ जा रही थी, जिस पर जापानी बल्लेबाज अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर ने ठीक पिछली गेंद की तरह फिर से रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी. श्रेयस अय्यर ने अंपायर के पास जाकर अपना पक्ष रखा. इसके बाद मैदानी अंपायरों ने आपस में सलाह-मशविरा किया और पलक झपकते ही अपना फैसला बदल दिया, जिससे मैच में एक नया मोड़ आ गया

The reversal of a wide in the final over of a closely-contested T20I between Japan and India caused a lot of debate, but the right decision was made in the end Read the full explainer to understand what happened in the last over: pic.twitter.com/RvdmbPLm7F

यह गेंद मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इस पर लिया गया फैसला उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण था. अंपायर द्वारा निर्णय बदले जाने के बाद, जापान की टीम आखिरी तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन ही बना सकी और आखिरी में दो रनों से मुकाबला हार गई. अगर अंपायर ने उस गेंद को वाइड ही रहने दिया होता, तो जापान को एक अतिरिक्त रन और एक अतिरिक्त गेंद दोनों मिल जाते, जिससे मैच टाई हो सकता था और नतीजा सुपर ओवर से निकलता. इस पूरे विवाद के बाद अब क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय टीम की यह जीत अंपायर के बदले हुए फैसले की वजह से हुई? क्या अंपायरों ने भारतीय खिलाड़ियों के दबाव में आकर अपना निर्णय बदला, या फिर उनका पहला फैसला ही गलत था जिसे विरोध के बाद सुधार लिया गया