Joe Root: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले ज…

Joe Root: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन तीसरे ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा. इसके बाद जो रूट बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ 3 रन बनाते ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इसी के साथ जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और T20I) अपने 23000 रन पूरे कर लिए. वह इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जबकि दुनिया के सिर्फ 8वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस जादुई आंकड़े को छुआ है

जो रूट से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टॉप पर मौजूद हैं. सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 34357 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में 28359 रनों के साथ भारत के ही विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आता है, जिन्होंने कुल 28016 रन बनाए हैं

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 27483 रनों के साथ चौथे और श्रीलंका के महेला जयवर्धने 25957 रनों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.वहीं, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस 25534 रनों के साथ छठे और भारत के राहुल द्रविड़ 24208 रनों के साथ सातवें नंबर पर हैं. अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट भी 23000 इंटरनेशनल रन पूरे करके दुनिया के इन दिग्गज खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं

🚨 HISTORY BY JOE ROOT 🔥- Joe Root becomes the first England batter ever to complete 23,000 runs in International cricket.The Greatest England batter ever. pic.twitter.com/AD4waPgJiJ

सचिन तेंदुलकर (भारत): 34357 रन

विराट कोहली (भारत): 28359 रन

कुमार संगकारा (श्रीलंका): 28016 रन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 27483 रन

महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 25957 रन

जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका): 25534 रन

राहुल द्रविड़ (भारत): 24208 रन

जो रूट (इंग्लैंड): 23000 रन

Vintage Root 🤌23,000 international runs and counting 😮💨Follow along live 👉 pic.twitter.com/LZU58Q8RaV

जो रूट का पूरा क्रिकेट करियर शानदार रिकॉर्ड्स से भरा रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका दबदबा सबसे अलग नजर आता है. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरकर 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के साथ ही उनके नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हो गया. तीनों फॉर्मेट में रूट के रनों के आंकड़ों को अलग-अलग देखा जाए, तो उन्होंने सबसे ज्यादा कमाल टेस्ट क्रिकेट में किया है जहां उनके नाम 14278 रन दर्ज हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट में वे अब तक 7826 रन बना चुके हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके बल्ले से 893 रन निकले हैं

FASTEST TO 23000 RUNS IN INT'L CRICKET:Virat Kohli - 490 Innings.𝗝𝗼𝗲 𝗥𝗼𝗼𝘁* - 521 Innings.Sachin Tendulkar - 522 Innings.Ricky Ponting - 544 Innings.Incredible, Joe Root!⭐#ENGvSL pic.twitter.com/8d9uWSP5Hj

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रथनायके, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, दुष्मंथा चमीरा, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग