Abhishek Sharma: भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20I मैच में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इस…

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20I मैच में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इस 'गोल्डन डक' के कारण उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं देखना चाहेगा. अभिषेक साल 2026 में 10वीं बार जीरो (डक) पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक ही कैलेंडर ईयर में 10 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस खराब प्रदर्शन से ठीक पिछले मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी

जापान के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट के कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं और इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा समेत दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 'गोल्डन डक' का शिकार होने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक अब तक 5 बार पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में 4 बार इस तरह आउट हुए थे. बता दें कि इस मैच में जापान के 17 वर्षीय गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्जे ने आउट किया

5 - अभिषेक शर्मा4 - रोहित शर्मा3 - संजू सैमसन2 - केएल राहुल1 - मुरली विजय

Abhishek Sharma Has Company from Rawanda and Zimbabwe 🚨 - Abhishek Sharma has been dismissed first ball five times in T20Is in 2026- That is the joint most by any batter in a calendar year- He is now level with Rwanda’s Kevin Irakoze from 2023- Zimbabwe’s Richard Ngarava… pic.twitter.com/WdLkAvx7YJ

अभिषेक शर्मा के नाम इस मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. साल 2026 में अभिषेक टी20 क्रिकेट ( T20 इंटरनेशनल, आईपीएल या घरेलू क्रिकेट) 10वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक ही साल में 10 बार खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे हैं. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (2019 में 9 बार जीरो) और पाकिस्तान के शादाब खान (2024 में 9 बार जीरो) के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है

Most ducks in a calendar year in T20s:10 - Abhishek Sharma, 2026*9 - Rashid Khan, 20199- Shadab Khan, 2024Abhishek Sharma now has 10 ducks in a calendar year in T20s, the most by any batter. 🤯 pic.twitter.com/nNumlIzx16