संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान का कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। वहीं, ट्रंप ने फिर दोहराया कि…

Hindi News /

अंतरराष्ट्रीय न्यूज /

अमेरिका न्यूज /

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान का कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। वहीं, ट्रंप ने फिर दोहराया कि हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिया है

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

2 min read

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की ताकत और वैश्विक मुद्दों पर अपनी दो-टूक राय रखी। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना दिया है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है। वहीं, ईरान जंग को लेकर अपने पुराने बयान को दोहराया हुए कहा, हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिय। हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'जहां दूसरों ने शांति की बात की है, वहीं मैंने शांति कायम की है। जहां दूसरों ने खतरों को नज़रअंदाज़ किया है, वहीं मैंने उनका सामना किया है। जहां दूसरों ने हिम्मत की बातें की हैं, वहीं अमेरिका ने हिम्मत दिखाई है। जहां दूसरों ने ताकत का वादा किया है, वहीं मैंने उस ताकत का इस्तेमाल करके अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है।'

ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा-ट्रंप

UNGA में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर एक देश, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान 51 सालों से, ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं के जरिए राज किया है, और पूरे मध्य पूर्व और उसके बाहर मौत, तबाही और अफरा-तफरी फैलाई है। वे मध्य पूर्व में दादागिरी करते थे, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर सकते। राजनीति में आने के पहले दिन से ही मैं अपने रुख पर अडिग रहा हूं। मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दूंगा। "