UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य को युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दे रहे हैं. सोमवार को सीएम योगी ने नवचयनित 1375 ग्राम पंचाय…

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य को युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दे रहे हैं. सोमवार को सीएम योगी ने नवचयनित 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही दिशा देकर प्रदेश को समृद्ध करने में सफलता मिली है. वर्ष 2017 में हमने संकल्प लिया था कि प्रदेश के नौजवानों को उनका गौरव दिलाना है."

सीएम योगी ने आगे लिखा, "उसी दिशा में आज लखनऊ में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित हुआ. पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी ग्राम पंचायतों को एक नई पहचान दिलाएंगे." इसके साथ ही सीएम योगी ने सभी चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को बधाई भी दी

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन भी दिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नियुक्ति पत्र एक नौजवान प्राप्त कर रहा है लेकिन खुशी उनके पूरे परिवार, नातेदार और रिश्तेदारों में है. सीएम योगी ने आगे कहा कि उनके लिए यही दिवाली और यही होली है क्योंकि ये उन परिवारों के जीवन में तो खुशी लेकर आ रही है लेकिन यही निस्पक्षता, यही ईमानदारी हमें उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को जो आज से 10 साल पहले बीमारू राज्य होता था उस राज्य को हमें देश के अंदर सबसे समृद्ध राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने में मदद की है

अब तक 9.5 लाख नौजवान उत्तर प्रदेश के अंदर बिना लेन-देन के सरकारी नौकरी प्राप्त किए हैं... pic.twitter.com/2G1ShXmM24

सीएम योगी ने कहा कि आप सभी जवान हैं आपके सपनों को उड़ान चाहिए, उस मंजिल को प्राप्त करने के लिए उस प्रकार का प्लेटफॉर्म चाहिए था, आपकी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि आज जैसा माहौल आपको मिल रहा है. दुर्भाग्य से 10 साल पहले यूपी में ऐसी स्थिति नहीं थी. सीएम योगी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी होती है कि हम अपने युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देकर उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग यूपी की समृद्धि करने में सफल हो पाते हैं. सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में बिना लेन देन के यूपी में 9.50 युवाओं ने सरकारी नौकरी हासिल की है

उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती की प्रक्रिया का लाभ जब उन्हें मिला है. पहले नौकरी की बात तो दूर थी उन्हें कोई पूछता नहीं था. यहां पर पहले कोई नौकरी का विज्ञापन निकलता था तो हताशा और निराशा की बातें सामने आने लगती थी. गरीब परिवार का बच्चा सरकारी नौकरी के लिए सोच भी नहीं सकता था