देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 8 राज्यों में सोमवार को भी प्रदर्शन हो रहे हैं. मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश, बिह…
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 8 राज्यों में सोमवार को भी प्रदर्शन हो रहे हैं. मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं. सभी की एक ही मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई
#WATCH | Uttar Pradesh: Congress workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Lucknow. pic.twitter.com/KCSbn8c9Jd
वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला. पुलिस ने बैरेकेडिंग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया. पुलिस ने पूर्व सीएम अशोख गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सभी कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन चलाई. शहीद स्मार के बाद कांग्रेसी चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च कर रहे हैं
#WATCH | Rajasthan: Congress leaders and workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Jaipur. pic.twitter.com/GrwdwOWyus
एसआईआर के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई. कुछ कार्यकर्ता विरोध स्वरुप बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए
#WATCH | Madhya Pradesh: Congress leaders and workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Bhopal. pic.twitter.com/ge1EGzJtkl
देश के बाकी राज्यों की तरह ही बिहार के भी हर जिलों में कांग्रेस आक्रोस मार्च निकाल रही है. पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुं से आक्रोश मार्च निकाला
छत्तीसगढ़ में भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले, इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली की





टिप्पणियाँ 0