UP News: योगी सरकार राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है. ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं भला कैसे पीछे रह सकती हैं. सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य…

UP News: योगी सरकार राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है. ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं भला कैसे पीछे रह सकती हैं. सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं भी लगातार बेहतर हो रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अगस्त 2026 के ताजा आंकड़े जारी कर दिए जिसमें वाराणसी ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वास्थ्य रैंकिंग में 0.81 का शानदार संयुक्त स्कोर हासिल किया है. जो राज्य के सभी जिलों में पहले स्थान पर है. अगर जुलाई महीने की तुलना करें तो जिले के प्रदर्शन में 30.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि ये रैंकिंग स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन और टीबी नियंत्रण जैसे कई अहम पैमानों पर तय करता है

इसके साथ ही वाराणसी ने जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण का भी नया रिकोर्ड बनाया है. अगस्त के महीने में वाराणसी ने स्वास्थ्य के कई मुख्य क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. इनमें गर्भवती महिलाओं की चार बार प्रसव पूर्व जांच (ANC) और हीमोग्लोबिन टेस्ट में जिले को 100 प्रतिशत सफलता मिली है. यही नहीं जनपद ने संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 95.95 प्रतिशत और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का रिकोर्ड 97.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है. जबकि नवजात शिशुओं की घर पर देखभाल (HBNC विजिट), टीबी नोटिफिकेशन और गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग में भी जनपद ने सौ फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है

यही नहीं वाराणसी ने परिवार नियोजन में भी बेहतर प्रदर्शन किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 70 प्रतिशत सी-सेक्शन डिलीवरी का स्तर 31.01 प्रतिशत दर्ज किया गया. जबकि जिला अस्पतालों में 30 प्रतिशत सी-सेक्शन का आंकड़ा 65.19 प्रतिशत पर पहुंच गया. वहीं परिवार नियोजन के मामले में भी स्थायी और अस्थायी दोनों तरीकों को अपनाने में लोगों की काफी रुचि देखने को मिली है. वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों की लगन और निरंतर निगरानी को दिया है. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के साझा प्रयासों और बेहतर समन्वय का ही नतीजा है

बता दें कि यूपी की डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी का स्कोर 0.81 रहा है, इसके बाद मुजफ्फरनगर और लखनऊ ने संयुक्त रूप से 0.73 स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान पाया है. इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने सभी डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग से प्रेरणा लेकर उन क्षेत्रों में और सुधार किया जाएगा, जहां थोड़ी कमी रह गई है. उन्होंने कहा वाराणसी का लक्ष्य आगे भी जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. साथ ही लगातार इस शीर्ष स्थान पर बने रहना है