India vs Pakistan Semi-Final : भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले के साथ ही एक बा…

India vs Pakistan Semi-Final : भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले के साथ ही एक बार फिर चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान खेल के मैदान पर फिर से एक दूसरे से दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे. भारत और पाकिस्तान के फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है. ये मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में भारत या पाकिस्तान कौन गोल्ड मैडल के मैच में दावेदार बनेगा, इसका फैसला करेगा. इस मैच को हारने वाली टीम फाइनल से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम को एशियन गेम्स 2026 के हॉकी फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. तो आइए भारत-अफगानिस्तान के इस मैच की पूरी डिटेल्स जानते हैं

एशियन गेम्स 2026 में हॉकी मेंस का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने वाली है. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार गुरुवार को शाम 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मैच में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर सभी की उम्मीदें टिकी होंगी

🚨 ANOTHER INDIA VS PAKISTAN SEMI FINAL 🚨- Indian Men's Hockey Team will take on Pakistan in the Semi Finals of Asian Games 2026 on 1st October 🇮🇳🏑🇵🇰- In last 20 matches, India has won 18 with 2 draws, so it's 18-0 in favour of India 💥- Another Gold🥇Loading..... pic.twitter.com/ijCaDpDvnb

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 20 मैचों में इंडियन हॉकी टीम को एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है. भारत ने अंतिम 20 मुकाबलों में से कुल 18 में जीत अपने नाम की है. वहीं दो मैच इस दौरान ड्रॉ रहे हैं. ऐसे में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर 18-0 की बढ़त हासिल कर रखी है. इस मैच में भी उनका जीत पाना काफी मुश्किल है

🚨 PAKISTAN TO FACE INDIA IN SEMI-FINAL 🚨- Malaysia’s 5–0 win over China means Pakistan cannot finish top of the group, even if they beat Oman.- Pakistan will now face India in the Asian Games hockey semi-final. 🇵🇰🏑 pic.twitter.com/BKYM7kFz5t

भारतीय हॉकी टीम हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में आज अपना अंतिम लीग मैच खेलने वाली है. इस मैच में भारत की टक्कर बांग्लादेश से होने वाली है. ये मैच भारत के लिए नतीजे से हिसाब से ज्यादा मायने नहीं रखने वाला है. क्योंकि इंडियन हॉकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुचं चुकी है. आज यानी 28 सितंबर (सोमवार) भारतीय हॉकी टीम का मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाने वाला है, जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा