4…
4 उत्तर प्रदेश में युवाओं को सरकारी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार का मिशन रोजगार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह माह में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती के संकल्प के तहत विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र में 17,059 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।इन भर्तियों में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से वर्ष 2026 में जारी भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से प्राचार्य, सहायक आचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक के पदों पर चयन किया जाएगा। इससे एक ओर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी।उच्च शिक्षा विभाग में कुल 2,047 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इनमें प्राचार्य के 111 और सहायक आचार्य के 1,936 पद शामिल हैं। सहायक आचार्य पदों के लिए परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।माध्यमिक शिक्षा विभाग में 3,504 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें 897 सहायक अध्यापक और 2,607 प्रवक्ता (पीजीटी) के पद शामिल हैं।
सहायक अध्यापक पदों की परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026, जबकि प्रवक्ता पदों की परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।शिक्षा क्षेत्र की प्रस्तावित भर्तियों में सबसे बड़ा हिस्सा बेसिक शिक्षा विभाग का है। विभाग में सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी (अर्बन) के 11,508 पद विज्ञापित किए गए हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) भी आयोजित की जा रही है। शिक्षा क्षेत्र में विज्ञापित 17,059 पद मुख्यमंत्री के छह माह में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती के लक्ष्य का करीब 17 प्रतिशत हैं। इनमें 11,508 प्राथमिक शहरी सहायक अध्यापक, 2,607 प्रवक्ता, 1,936 सहायक आचार्य, 897 माध्यमिक सहायक अध्यापक और 111 प्राचार्य के पद शामिल हैं।इस भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर माध्यमिक और उच्च शिक्षा संस्थानों तक के पदों को शामिल किया गया है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।
सरकार का जोर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होने से युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा, साथ ही स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। मिशन रोजगार के तहत शिक्षा क्षेत्र में चल रही यह भर्ती प्रक्रिया रोजगार सृजन के साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0