5…

5 बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, EOU की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को भागलपुर, मुंगेर, पटना और मुजफ्फरपुर में उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, तलाशी के दौरान इंजीनियर के ठिकाने से नोटों की गड्डियां मिलने की जानकारी सामने आई है हालांकि, तलाशी पूरी होने के बाद ही बरामद नकदी, दस्तावेज और अन्य संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा सामने आने की बात कही गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध प्रभाग के मुताबिक, नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-28/26 दर्ज है, मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में संशोधन के तहत धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत दर्ज किया गया है, EOU के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई जांच में नारद कुमार दास के खिलाफ उनकी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 83,53,200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिला है। EOU का दावा है कि यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक है।

– 10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं CJP नेताओं की मुश्किलें? दिल्ली पुलिस ने शुरू की 20 जुलाई हिंसा की जांच

विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को कार्रवाई के लिए भेजा गया, गुरुवार सुबह से ही कई ठिकानों पर तलाशी शुरू कर दी गई।

तलाशी अभियान के दौरान इन स्थानों को जांच के दायरे में लिया गया—

दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

EOU की टीमें सभी ठिकानों पर दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। तलाशी के दौरान बरामद नकदी, संपत्ति, दस्तावेज और अन्य सामान का विस्तृत विवरण अभियान पूरा होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा, फिलहाल EOU की कार्रवाई जारी है, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तलाशी में कुल कितनी नकदी, संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Forgot your password? Get help