10…

10 बहुजन समाज पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश आनंद ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और ‘बुआ मां’ बताते हुए उनसे माफी मांगी है। साथ ही साफ किया कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में जाने वाले नहीं हैं और बसपा को अपना परिवार मानते हैं।

आकाश आनंद ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राजनीति में उन्होंने जो कुछ सीखा और किया, वह मायावती के मार्गदर्शन में किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं, लेकिन वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। आकाश ने अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ मायावती की कार्रवाई का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके राजनीति से संन्यास लेने का फैसला उचित है और वह इस फैसले के साथ खड़े हैं। उनके मुताबिक व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित है।

आकाश आनंद ने मायावती की उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं करने पर भी सफाई दी, जिसमें अशोक सिद्धार्थ को लेकर बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय वह खुद सोशल मीडिया से दूर थे, इसलिए मायावती की पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाए। उनकी इसी चुप्पी को गलत समझा गया और अफवाहों को जगह मिली। आकाश ने कहा कि अगर उनकी चुप्पी से मायावती को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।आकाश आनंद ने अपनी पोस्ट के अंत में मायावती के नेतृत्व में दोबारा पार्टी और मिशन की सेवा करने का अवसर मांगा। उन्होंने कहा कि विश्वास सिर्फ शब्दों से नहीं बल्कि काम से बनता है और वह अपने आचरण और मेहनत से इसे साबित करेंगे। आकाश ने लिखा कि बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता और मायावती का नेतृत्व ही उनकी राजनीति है।

Forgot your password? Get help