7…
7 केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि अगर संविधान और आरक्षण की व्यवस्था पर किसी तरह की आंच आती है, तो वह मंत्री पद छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे, चिराग पासवान ने आरक्षण को संविधान से जुड़ा अधिकार बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे, उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब आरक्षण और सामाजिक न्याय को लेकर राजनीतिक बहस लगातार जारी है।
चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि संविधान और आरक्षण की व्यवस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा, उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो वह एक मिनट के भीतर मंत्री पद छोड़ने का फैसला कर सकते हैं, चिराग का यह रुख उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सामाजिक न्याय से जुड़ी राजनीति की विरासत से भी जोड़ा जा रहा है।
आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण विषय रहा है, SC, ST और OBC आरक्षण के साथ-साथ सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से समय-समय पर मांगें उठती रही हैं, चिराग पासवान के ताजा बयान के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि अलग-अलग सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि अपने समुदाय से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक स्तर पर किस तरह उठाते हैं।
– लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर विवाद, शाही इमाम ने मांगी माफी
चिराग पासवान के बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक बहस में सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, कुछ लोगों का तर्क है कि आरक्षण व्यवस्था को लेकर सामान्य वर्ग की चिंताओं और मांगों पर भी राजनीतिक दलों को अपनी स्पष्ट स्थिति रखनी चाहिए हालांकि, इन मुद्दों पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के बीच अलग-अलग मत रहे हैं, आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था, उसके दायरे और सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों पर देश में लंबे समय से बहस होती रही है।
चिराग पासवान ने अपने बयान के जरिए स्पष्ट किया है कि वह संविधान और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर मुखर रहेंगे, उनका कहना है कि सरकार में रहते हुए भी यदि उन्हें लगेगा कि इन मुद्दों पर समझौता किया जा रहा है, तो वह अपने पद को प्राथमिकता नहीं देंगे, चिराग के इस बयान ने आरक्षण, सामाजिक न्याय और विभिन्न सामाजिक वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर नई बहस को जरूर जन्म दिया है। अब इस बयान पर केंद्र सरकार और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0