4…
4 बिहार के पश्चिम चंपारण में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान कुछ बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश सामने आया, बैरिया प्रखंड के बथना स्थित बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
– जातीय और धार्मिक बयानों पर सियासत तेज, भगवान और आरक्षण के मुद्दे पर बढ़ी राजनीतिक बहस
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया, इसके बाद वे पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बथना में बनाए गए राहत शिविर पहुंचे, यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही कुछ बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, लोगों ने राहत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और सांसद-विधायक पर आरोप लगाए, स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ देर में वहां से रवाना हो गए।
– आरक्षण पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- संविधान पर आंच आई तो मंत्री पद छोड़ दूंगा
मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद भी मौके पर लोगों का आक्रोश बना रहा, सुरक्षा कारणों से सांसद डॉ. संजय जायसवाल और नरकटियागंज विधायक को कुछ देर स्कूल परिसर में रुकना पड़ा, पुलिस ने सुरक्षा के बीच सांसद को उनकी गाड़ी तक पहुंचाने की कोशिश की, पुलिस सुरक्षा के बीच सांसद को वहां से निकालने के दौरान कुछ आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोबर फेंक दिया, लोगों ने वाहन पर हाथ भी मारे, इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद को वहां से बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0