RCA Election 2026: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. लेकिन इसी बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, मतदाता सूची में तीन नए…
RCA Election 2026: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. लेकिन इसी बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, मतदाता सूची में तीन नए जिलों को शामिल किए जाने पर उठे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने वोटिंग के तुरंत बाद नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दी है
राजस्थान के सभी क्रिकेटर इस चुनाव में सीधे वोट नहीं डालते. असली फैसला राज्य के जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि करते हैं. चुनाव अधिकारी की तरफ से 22 सितंबर को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में कुल 38 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जो अलग-अलग जिला क्रिकेट संघों के सचिव हैं
RCA चुनाव की तस्वीर साफ RCA अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामनेदीनदयाल कुमावत और पराक्रम सिंह राठौड़ ने नामांकन वापस लियानामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद की तस्वीर साफसभी छह पदों पर दो-दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबलाकिसी भी पद पर निर्विरोध चुनाव… pic.twitter.com/WpMBsaoIXE
इस बार फाइनल वोटर लिस्ट में तीन नए जिलों, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा के क्रिकेट संघों को भी शामिल किया गया है. समस्या यह है कि इन जिलों को औपचारिक मान्यता देने की प्रक्रिया को लेकर विवाद है. आपत्तियों की सुनवाई के दौरान संबंधित बैठकों के मिनट्स यानी कार्यवृत्त चुनाव अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराए जा सके जबकि दावा किया जा रहा है कि उन्हीं बैठकों में इन जिलों को मान्यता न देने का फैसला हुआ था
रिपोर्टों के मुताबिक तीनों नए जिला क्रिकेट संघों की मान्यता को लेकर पहले से ही असमंजस की स्थिति थी. इसके बावजूद इन्हें अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर वोटिंग का अधिकार दे दिया गया. यही विरोधाभास अब पूरे चुनाव पर सवाल बनकर खड़ा हो गया और मामला शीर्ष अदालत तक पहुंच गया
सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व संयोजक डीडी कुमावत ने इस मुद्दे को लेकर कानूनी कदम उठाया है. उनका कहना है कि जिन जिलों को नियमानुसार मान्यता ही नहीं मिली उन्हें मतदान का अधिकार देना पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है
🚨Supreme Court halts RCA election results🚨Stay imposed in protest against adding 3 new districtsElection Results to Be Kept in Sealed Envelope
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चुनाव परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी है. यानी भले ही तय समय पर 29 सितंबर को मतदान हो जाए लेकिन नतीजे तुरंत सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे. अदालत के आदेश के मुताबिक नतीजों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा जब तक कि विवादित जिलों की मान्यता को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय से एडहॉक यानी तदर्थ व्यवस्था के तहत कामकाज चल रहा था. इसी एडहॉक व्यवस्था की वजह से BCCI ने राजस्थान को नजरअंदाज कर रखा था. ऐसे में स्थायी और निर्वाचित कार्यकारिणी बनाने के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है, ताकि राज्य में क्रिकेट प्रशासन को स्थिरता मिल सके
कौन हैं पूर्व IAS दिव्या मित्तल? अब करेंगी सियासत..., राजनीति में आने का किया ऐलान
Explainer: उज्जैन में आधी रात को बुलडोजर, मस्जिद के अंदर बैठ गए सैकड़ों लोग! शाही मस्जिद पर क्यों मचा है इतना बवाल




टिप्पणियाँ 0