India vs Sri Lanka : भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच एशियन गेम्स 2026 में होने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 1 अक्टू…
India vs Sri Lanka : भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच एशियन गेम्स 2026 में होने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को खेला जाने वाला है. उससे पहले ही एक बड़ी चिंता सामना आ गई है. दरअसल, एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में किया जा रहा है. क्रिकेट के सभी मुकाबले निशिन में खेले जा रहे हैं, जहां पर लगातार बारिश का प्रकोप जारी है. इसकी भेंट अब तक क्रिकेट के 4 अहम मुकाबले चढ़ चुके हैं
𝐒𝐄𝐌𝐈𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 𝐒𝐇𝐎𝐖𝐃𝐎𝐖𝐍 𝐈𝐒 𝐋𝐎𝐂𝐊𝐄𝐃 𝐈𝐍! 🔥It’s India taking on Sri Lanka for a spot in the Grand Final! Who will step up when everything is on the line? ⚡Watch India vs Sri Lanka in the Men's Cricket Semi-Final 2, on 1st October 9:30 AM onwards, LIVE on… pic.twitter.com/ZcoiA89Mfy
एशियन गेम्स 2026 में बारिश की भेंट सबसे पहले पाकिस्तान और हांगकांग चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच चढ़ा. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच में बारिश के चलते रद्द हो गया. 28 सितंबर के दोनों क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते धुल गए. इसके बाद आज यानी 29 सितंबर को बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच और श्रीलंका बनाम नेपाल क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया
𝐆𝐎𝐋𝐃 𝐊𝐈 𝐓𝐀𝐑𝐀𝐅 𝐀𝐆𝐋𝐀 𝐊𝐀𝐃𝐀𝐌! 🥇🔥Team India face Sri Lanka in Men’s Cricket Semifinal 2, with a place in the Gold Medal match up for grabs! ✨🗓️ Thursday, 1st October⏰ 9:30 AM IST📺 Watch LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/wzHDHAbtNf
इसके वाबजूद पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. अब इस इवेंट का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा. वहीं एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा. इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को होने वाला हैं लेकिन क्या होगा अगर बारिश के चलते सेमीफाइनल मैच में भी क्वार्टर फाइनल की तरह बारिश में धुल जाएं
Rain, smiles, and mutual respect 🌧️🤝🎥 Special moments of friendship from Nagoya 💙#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/80rHcSNSYD
ऐसे में जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाने वाला भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल भी अगर बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो कौन सी टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. इंडिया या श्रीलंका किसको फाइनल का टिकट मिलेगा. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. तो आइए इसके बारे में हम आपको पूरा गणित समझाते हैं
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच भी बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो इस स्थिति में इंडियन क्रिकेट टीम को सीधे फाइनल में जगह दे दी जाएगी. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम गोल्ड और सिल्वर मेडल की लिस्ट से बाहर हो जाएगी. हालांकि उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल जीनते का मौका होगा
एशियन गेम्स 2026 के नियमों के अनुसार, बारिश के चलते सेमीफाइनल रद्द होने पर उस टीम को आगे बढ़ाया जाएगा यानी फाइनल में जगह दी जाएगी, जो आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऊपर होगी. ऐसे में आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 टीम है. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम 9वें स्थान पर मौजूद है. ऐसे में भारत को आसानी से बगैर खेले फाइनल का टिकट मिल जाएगा
ऐसा ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के सेमीफाइनल मैच में लागू होगा. ये मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो, पाकिस्तान फाइनल में पहुंच जाएगी. क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में 6वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं बांग्लादेश आईसीसी टी20 रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद है




टिप्पणियाँ 0