Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स 2026 का 11वां दिन है. आज भारत ने अपने मेडल का खाता खोल लिया है. आज भारत के कई बड़े-बड़े एथलीट पदकों के लिए फील्ड पर उतरेंगे.…
Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स 2026 का 11वां दिन है. आज भारत ने अपने मेडल का खाता खोल लिया है. आज भारत के कई बड़े-बड़े एथलीट पदकों के लिए फील्ड पर उतरेंगे. उनके पास मौका होगा कि वो भारत के पदकों की संख्या में इजाफ कर सकें और इंडिया के पदकों की संख्या बढ़ा सकें. अब तक भारत ने एशियन गेम्स 46 हो गई है. भारत ने 4 गोल्ड मेडल हासिल कर लिए हैं. वहीं अभी तक देश के नाम 21 सिल्वर मेडल और 21 ब्रॉन्ड मेडल दर्ज हैं. आज भारत के पदकों की संख्या और बढ़ने वाली है और शायद 50 के पार पहुंच सकती है
आज के दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही और देश को शूटिंग में दिन का पहला मेडल मिला.नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने 29 सितंबर यानी मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. इसके साथ ही इन तीनों खिलाड़ियों ने शूटिंग में देश के मेडलों की संख्या 13 कर दी है
SILVER FOR INDIA IN WOMEN’S TRAP! 🥈🇮🇳Neeru, Aashima Ahlawat and Manisha Keer win Silver Medal in the Women’s Trap Team event at the Asian Games 2026! Neeru | 118 | Joint 1stAshima Ahlawat | 106 | 16thManisha Keer | 104 | 23rdWELL DONE GIRLS! 🙌 pic.twitter.com/UuPC9cN2yM
भारतीय टीम ने 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के तीन दिनों के बाद कुल 328 का स्कोर बनाया और सिल्वर जीतने के लिए कुवैत की चुनौती को हराया. चीन ने कुल 346 के साथ गोल्ड अपने नाम किया. वहीं कुवैत ने ऐची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में 325 के साथ ब्रॉन्ज जीता है
इस सिल्वर मेडल के साथ ही नीरू ने क्वालीफिकेशन में 118 के साथ जॉइंट टॉप पर रहने के बाद इंडिविजुअल फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया. ये भारत के लिए अच्छी बात है क्योंकि उनके पास एक और मेडल अपने नाम करने का मौका होगा. वहीं आशिमा और मनीषा 106 और 104 का स्कोर करके फाइनल से चूक गईं और क्रमशः 16वें और 23वें स्थान पर रहीं. अब नीरू के पास भारत को एक और मेडल दिलाने का मौका होगा
NEERU is through to TRAP FINAL! Finishes at joint top spot in Qualification scoring 118 pts. #AG2026withIAS #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/xrcMUAMWB4




टिप्पणियाँ 0