IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर यानी बीते…

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर यानी बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेलीं, वहीं कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए. भारतीय प्लेयर्स ने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम पर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब उनका मकसद दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का होगा

उससे पहले कई फैंस के मन में सवाल होगा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा. तो आइए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच कितनी तारीख को कब और कहां खेला जाने वाला है

🔙 to 🔙 to seal the deal 👊#TeamIndia with a clinical chase in just 4️⃣1️⃣.4️⃣ overs to win by 8️⃣ wickets 👏👏Scorecard ▶️ | @mflone_ pic.twitter.com/SUj4bbE9rh

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. अब से यानी आज से सिर्फ एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज के साथ एक और धमाकेदार घरेलू मैच देखने के लिए मिलने वाला है. इस मैच में फिर से रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को फैंस को जलवा देखने के लिए मिलेगा

Crucial breakthroughs served with a touch of magic ✨🎥 Watch how Kuldeep Yadav shifted the momentum for #TeamIndia 💙Updates ▶️ | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/nAt1GOrcW2

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. असम में होने वाले इस मैच को देखने के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच में इंडिया में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 1:30 पर होगा. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप मैदान पर आएंगे

Let the #INDvWI ODI series begin 💪Updates ▶️ | @mflone_ pic.twitter.com/VWCtfy0xBe

इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एक बार फिर नजर होगी, जिन्होंने पहले मैच में नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी. कोहली के अलावा कप्तान शुभमन गिल पर भी नजरें रहेंगी, जिनके बल्ले से पहले वनडे में 110 रनों की शतकीय पारी निकली है. इसके साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे बल्लेबाज को भी फैंस रन बनाते हुए देखना चाहेंगे. वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा से प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे

भारत - शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर

वेस्टइंडीज -शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो