India vs Afghanistan : आज यानी 28 सितंबर सुबह 10:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर भ…

India vs Afghanistan : आज यानी 28 सितंबर सुबह 10:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर भारी बारिश का साया है. अगर ये मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ तो कौन सी टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी और कौन सी टीम बाहर हो जाएगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. उससे पहले बता दें कि, पाकिस्तान और हांगकांग चीन के बीच होने वाला पहला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है

आज यानी सोमवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की भिंड़त अफगानिस्तान से होने वाली है. मौसम का पूर्वानुमान बारिश की आशंका जता रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बारिश की 69 प्रतिशत संभावना है, जो सुबह 9 बजे (जब पहला क्वार्टर फाइनल शुरू होना है) बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी. बारिश की आशंका सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) 49 प्रतिशत, सुबह 11 बजे 75 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 71 प्रतिशत बनी हुई है

Hangzhou 2023, Team India struck gold. 🥇Aichi-Nagoya 2026, we defend it. 💪🏏 IND 🆚 AFG🏆 QUARTER-FINAL⏰ 9:30 AM Onwards📍 Korogi Athletic Park, Nagoya, Japan📺 Sony Sports Network TV Channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames #AichiNagoya2026… pic.twitter.com/B7DRcP3tEs

भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉस के तय समय यानी दोपहर 1 बजे (लोकल टाइम) बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. दोपहर 2 बजे बारिश होने की आशंका 34 प्रतिशत, जो 3 बजे 40 प्रतिशत रहेगी. वहीं, शाम 4 बजे (लोकल टाइम) यह थोड़ी बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी. शाम 5 बजे बारिश होने के चांस 49 प्रतिशत है, जबकि शाम 6 बजे 60 प्रतिशत और शाम 7 बजे (लोकल टाइम) 49 प्रतिशत रहेगी

🏏 क्रिकेट के धमाकेदार मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार! 🔥एशियन गेम्स 2026 | 🇮🇳 भारत vs अफगानिस्तानहर रन, हर विकेट और हर पल होगा रोमांच से भरपूर💥#INDvAFG #TeamIndia #AsianGames2026 #Cheer4BharatVideo Credit : @BCCI@WeAreTeamIndia @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/8hRO4iESep

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला अगर बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो भारतीय क्रिकेट टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी. भारत टी20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम है. वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं. ऐसे में टीम इंडिया उनसे आगे होने के चलते सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी

pic.twitter.com/waiVW5ZaoS

इंडिया स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम

अफगानिस्तान स्क्वॉड: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोज़ादा, नजीबुल्लाह ज़द्रान, मोहम्मद इशाक (विकेट कीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फरीदून दाऊदज़ई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफ़ी, खालिद तनिवाल, इमरान मीर