भोपाल के एमपी में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उनके परिवार के आखों के सामने हुआ।
MP का 'खूनी सिस्टम'! शॉपिंग करने गए थे BJP नेता दिव्यऋषि तिवारी, सड़क पार करते समय पकड़ा पोल; करंट लगने से मौके पर मौत-VIDEO
भोपाल के एमपी में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उनके परिवार के आखों के सामने हुआ
भारत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। भाजपा नेता अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने निकले थी, उसी वक्त यह हादसा हो गया। उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई थी, मगर खैरियत रही कि उन्हें बचा लिया गया
मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ डीबी मॉल में शॉपिंग करने आए थे। उन्होंने मॉल के पीछे गाड़ी खड़ी की थी। इसके बाद पूरा परिवार पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़के पर खड़े पोल से उन्हें करंट का झटका लगा। घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अनुसार, सड़क किनारे लगे खंभे से एक तार बाहर निकल रहा था
सड़क पर तड़पकर BJP नेता ने तोड़ा दम
BJP नेता ने खंभे और उससे निकल रहे तार को एक साथ पकड़ लिया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वे तड़पकर गिर गए। उनके साथ मौजूद पत्नी को भी करंट का झटका लगा, लेकिन उनका हाथ तुरंत छूट गया, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी
सवालों के घेरे में सिस्टम
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिव्यऋषि को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया। उन्हें एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। इस घटना के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और करंट लीकेज की स्थिति को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है




टिप्पणियाँ 0