Bigg Boss 20: आसिफ खान के ‘मूंछ ही मर्द की पहचान’ वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- मर्द की निशानी उसकी सोच और व्यवहार
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में चल रहे विवादों के बीच अभिनेता आसिफ खान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आसिफ ने एक टास्क के दौरान मूंछ को मर्द की पहचान से जोड़ते हुए कहा था कि बिना मूंछ वाले लोगों को वे मर्द नहीं मानते। अब बिग बॉस 7 की विनर और अभिनेत्री गौहर खान ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, बिग बॉस 20 के एक टास्क के दौरान मूंछ को लेकर चर्चा शुरू हुई। यंग डीएसए की टीम में शामिल आसिफ खान ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वे राजस्थान से आते हैं और उनके लिए मूंछ पहचान का हिस्सा है। इसी दौरान उन्होंने बिना मूंछ वाले पुरुषों को मर्द नहीं मानने वाली बात कही। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
आसिफ के बयान पर गौहर खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आसिफ एक अच्छे अभिनेता हैं और उनका एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा है, लेकिन उन्हें शो में इस तरह की सोच दिखाने की जरूरत नहीं थी।
गौहर ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि किसी पुरुष की पहचान सिर्फ मूंछ से तय नहीं होती। उनके मुताबिक, मर्द की पहचान उसकी सोच और व्यवहार से होती है। उन्होंने आसिफ के बयान को लेकर उनकी सोच पर सवाल उठाया।
गौहर ने अपनी प्रतिक्रिया में इस्लाम का जिक्र करते हुए मूंछ रखने को लेकर आसिफ के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पुरुषों के लिए मूंछ से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दोहराया कि उनके हिसाब से मर्दानगी का संबंध ऊंची सोच और अच्छे व्यवहार से है।
बिग बॉस 20 में आसिफ खान इससे पहले भी अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने भी उनके व्यवहार को लेकर उन्हें टोका था। अब मूंछ वाले बयान के बाद गौहर खान की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
वहीं, शो में महhi विज और कुछ अन्य घरवालों ने भी आसिफ के बयान पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस मुद्दे पर आसिफ खान क्या प्रतिक्रिया देते हैं और बिग बॉस के घर में यह विवाद आगे कितना बढ़ता है।
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0