Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में 10वें दिन यानी 28 सितंबर (सोमवार) को अब तक भारत के पदकों की संख्या 41 हो गई है. भारत को दिन का तीसरा मेडल एथलेटिक्स में…
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में 10वें दिन यानी 28 सितंबर (सोमवार) को अब तक भारत के पदकों की संख्या 41 हो गई है. भारत को दिन का तीसरा मेडल एथलेटिक्स में मिला है. भारतीय की महिला धावकविथ्या रामराज ने अपना बेहतरीन रेस के द्वारा भारत की झोली में 1 और मेडल डाल दिया है. इसके साथ ही अब इंडिया के एशियन गेम्स 2026 में पदकों की संख्या 41 हो गई है. भारत के खाते में इस वक्त तक 4 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक और 19 कांस्य पदक शामिल है. इंडिया एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में अभी भी 12वें स्थान पर मौजूद है
भारत की महिला रेसर विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400m हर्डल्स इवेंट में 54.75sec के पर्सनल बेस्ट टाइम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इस 28 वर्षीय महिला धावक विथ्या रामराज ने इसके साथ ही 42 साल पुराना रिकॉर्ड भी बदल दिया है. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400m हर्डल्स रेस में 54.75s में दौड़कर नेशनल रिकॉर्ड फिर से बनाया है
A 42-year-old record is history! 🇮🇳🔥Vithya Ramraj runs 54.75s to rewrite the national record in the women’s 400m hurdles and claim bronze at #AichiNagoya2026. 🥉 pic.twitter.com/Rw0P5nRCzV
विथ्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा डाला है. पीटी ऊषा ने 1984 के ओलंपिक फाइनल में 55.42s के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. अब उसे विथ्या रामराज ने तोड़ दिया है. उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में उषा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. इस बार वो ऊषा को पीछे छोड़कर उससे आगे निकल गई हैं
VITHYA RAMRAJ BREAKS PT USHA’S 42-YEAR-OLD NATIONAL RECORD! 🇮🇳🔥Vithya wins Bronze in the 400m hurdles at the Asian Games, clocking 54.75s to smash the 55.42s National Record set by PT Usha in the 1984 Olympic final.She had equalled Usha’s record at the 2023 Asian Games. This… pic.twitter.com/OqI21rJl5G
वहीं आज पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है. वो इस इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे. गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक पहला स्थान पर अपना कब्जा किया था लेकिन अंत में जापान के खिलाड़ी हाथों उन्होंने हार मिली
A Silver that shines bright! 🇮🇳🥈Heartiest congratulations to Gulveer Singh on his superb performance in the Men’s 1500m Final at #AsianGames2026. Your speed, grit and fighting spirit have brought immense pride to India.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/UCBwIkdFh3
एशियन गेम्स 2026 में आज शूटिंग में भारत को मेडल मिला, जब भारत की निशानेबाज ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके बाद भारत की पिंकी बल्हारा ने कुराश के -78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया






टिप्पणियाँ 0