Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. मेंस जेवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले म…

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. मेंस जेवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में भारत के दो युवा स्टार एथलीट्स, यशवीर सिंह और रोहित यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डबल पोडियम फिनिश हासिल की और देश के लिए दो मेडल जीते. चोट के कारण स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय युवाओं ने पोडियम पर तिरंगा लहराकर यह साबित कर दिया कि देश में जेवलिन थ्रो का भविष्य बेहद सुरक्षित हाथों में है. इस कड़े मुकाबले में यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल और रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि श्रीलंका के धाकड़ एथलीट रुमेष पाथिराज ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया

चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह टीम में शामिल किए गए 24 वर्षीय यशवीर सिंह ने इस बड़े मंच पर खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. शुरुआत में एक सधे हुए प्रदर्शन के बाद, यशवीर ने अंतिम थ्रो में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. उनके आखिरी तीन थ्रो क्रमशः 84.31 मीटर और 85.14 मीटर रहे, लेकिन असली धमाका उनके छठे और अंतिम प्रयास में हुआ. इस आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.72 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर न सिर्फ सिल्वर मेडल पक्का किया, बल्कि अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया

DOUBLE PODIUM FOR INDIA IN JAVELIN! 🇮🇳Yashvir Singh comes up with a Personal Best of 85.72m to win 🥈, while Rohit Yadav throws 84.35m to take 🥉.🥈 Yashvir Singh - 85.72m PB🥉 Rohit Yadav - 84.35mTWO INDIANS & TWO MEDALS FOR INDIA! pic.twitter.com/5SSsE3aKZj

भारत के दूसरे दमदार थ्रोअर रोहित यादव ने भी फाइनल मुकाबले में बेहद आक्रामक खेल दिखाया. उन्होंने फाइनल के आधे सफर तक बढ़त बनाए रखी थी. रोहित ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन निरंतरता दिखाई और उनके चार थ्रो 82 मीटर की रेखा को पार कर गए. आखिरकार, रोहित यादव ने 84.35 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इस तरह एक ही इवेंट में भारत ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम कर लिया

𝐃𝐨𝐮𝐛𝐥𝐞 𝐝𝐞𝐥𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚!India may not have had Neeraj Chopra at the Asian Games, but Yash Vir Singh and Rohit Yadav made up for his absence with a silver and a bronze, respectively in the men's javelin throw event.Yash Vir threw 85.72m while Rohit's best… pic.twitter.com/PA8iB4Kjy6

दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर और मौजूदा फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेष पाथिराज इस मुकाबले में भी सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उतरे थे. उन्होंने 88.55 मीटर के विशाल थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर अपनी बादशाहत बरकरार रखी. वहीं, पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम इस बार पोडियम से चूक गए और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा