Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और मेडल मिल गया है. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने…

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और मेडल मिल गया है. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है. एशियन गेम्स 2026 में पारुल का यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है. इससे पहले उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था. इस रेस में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने सिल्वर मेडल हासिल किया. वहीं, भारत की एक अन्य एथलीट सीमा छठे स्थान पर रहीं

पारुल चौधरी ने गोल्ड मेडल के कड़े मुकाबले में 15:14.61 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इस रेस में बहरीन की मजबूत धाविका विनफ्रेड यावी ने 15:10.18 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. वहीं, घरेलू दर्शकों के सामने दौड़ रहीं जापान की नोजोमी तनाका 15:11.65 सेकंड का समय दर्ज कर सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं. पारुल ने इन दोनों विश्वस्तरीय एथलीटों को कड़ी टक्कर दी और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की

Next: Parul & Seema for 5000m Final

पारुल चौधरी का एशियन गेम्स 2026 में यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है. इससे ठीक एक दिन पहले उन्होंने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में शानदार दौड़ लगाते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. हालांकि, वह इस बार 5000 मीटर में अपने पिछले गोल्ड मेडल के खिताब को बरकरार नहीं रख सकीं, लेकिन लगातार दो स्पर्धाओं में दो मेडल जीतकर उन्होंने एशिया में अपनी बादशाहत कायम रखी है

A PODIUM SEALED WITH A NATIONAL RECORD! 🇮🇳🥉Parul Chaudhary wins Bronze in the Women’s 3000m Steeplechase at #AsianGames2026 with a spectacular National Record timing of 9:08.67.#Cheer4Bharat pic.twitter.com/Gq0K1pAA9I

इस फाइनल रेस में हिस्सा ले रहीं दूसरी भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी. सीमा ने 15:35.06 सेकंड का समय निकाला और वह छठे स्थान पर रहीं. बता दें कि सीमा ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट की 10,000 मीटर रेस में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था