Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है. वे एशियन गेम्स क…
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है. वे एशियन गेम्स के इतिहास में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. महिला सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में अनाहत को मलेशिया की अनुभवी खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 4-11, 4-11, 7-11 से हार झेलनी पड़ी, जिसके कारण वे गोल्ड जीतने से चूक गईं. हालांकि, फाइनल तक का उनका सफर बेहद कमाल का रहा, जहां उन्होंने दुनिया की कई दिग्गज खिलाड़ियों को शिकस्त दी. भले ही उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हो, लेकिन इस ऐतिहासिक कामयाबी से उन्होंने भारत का नाम रोशन कर दिया है
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल मुकाबले में शिकस्त मिलने के कारण भारत की 18 वर्षीय स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करने से चूक गईं. फाइनल मैच में उनके सामने मलेशिया की बेहद अनुभवी खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम थीं. मुकाबले की शुरुआत से ही मलेशियाई खिलाड़ी ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा, जिसके चलते अनाहत को 4-11, 4-11 और 7-11 से लगातार तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा
WE ARE ALL PROUD OF YOU, ANAHAT! 🫡- Just 18, Anahat has pretty bright future ahead pic.twitter.com/mJ1GuZBgvp
भले ही अनाहत गोल्ड मेडल जीतने से रह गईं, लेकिन फाइनल तक का उनका सफर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला रहा. इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर 6 सतोमी वातानाबे को धूल चटाई थी. उस मैच में दो गेम से पिछड़ने और दो मैच पॉइंट का सामना करने के बावजूद अनाहत ने जोरदार वापसी की और जीत दर्ज की. इसी शानदार जीत की बदौलत वे एशियाई खेलों के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में कदम रखने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं
A silver to cap a memorable squash campaign for Anahat. 🥈India’s first women’s singles finalist at the #AsianGames added another medal to her collection. ✨ pic.twitter.com/tN2M5uco92
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश इवेंट में भारत के अभय सिंह को भी फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. गोल्ड मेडल मुकाबले में मलेशिया के स्टार खिलाड़ी ईएन यो एनजी ने अभय को सीधे गेमों में 11-9, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी. भले ही अभय का सोने का तमगा जीतने का सपना टूट गया हो, लेकिन वे दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल (जिन्होंने 2014 और 2023 में रजत पदक जीता था) के बाद एशियन गेम्स के इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.हालांकि, फाइनल में मिली इस हार के कारण अभय सिंह भी साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए मिलने वाले सीधे क्वालिफिकेशन स्लॉट से भी चूक गए हैं
India’s Medal in Men’s Singles at Asian Games!2006 - Saurav Ghosal 🥉2010 - Saurav Ghosal 🥉2014 - Saurav Ghosal 🥈2018 - Saurav Ghosal 🥉2022 - Saurav Ghosal🥈2026 - Abhay Singh 🥈 pic.twitter.com/IHyYaVa6lA






टिप्पणियाँ 0