Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी अंकुश पंघाल ने भारत के लिए एक और मेडल प…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी अंकुश पंघाल ने भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है. उन्होंने पुरुषों के 80 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का पहला मेडल भी पक्का हो गया है
अंकुश पंघाल ने रविवार (27 सितंबर) को आइची-नागोया एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में शुरुआत से ही तेज और आक्रामक खेल दिखाया. ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव ने काउंटर-पंच और डिफेंस के जरिए मुकाबले में बने रहने की कोशिश की, लेकिन अंकुश की स्पीड और पंचिंग के सामने उन्हें परेशानी हुई. भारतीय बॉक्सर ने खास तौर पर राइट हुक का शानदार इस्तेमाल किया और पहला राउंड 5-0 से अपने नाम किया. दूसरे राउंड में भी अंकुश ने अपनी आक्रामकता जारी रखी. उन्होंने लेफ्ट हुक के साथ शुरुआत की और लगातार सटीक पंच लगाए. सलीमोव ने एक मजबूत अपरकट जरूर लगाया, लेकिन अंकुश ने तुरंत काउंटर-पंच से जवाब दिया. दूसरा राउंड भी भारतीय बॉक्सर ने 5-0 से जीत लिया. इसके बाद तीसरे राउंड में सलीमोव ने वापसी की कोशिश की. उन्होंने अंकुश को नॉकआउट करने के लिए आक्रामक हमला किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार डिफेंस दिखाया. सलीमोव ने यह राउंड 4-1 से जीता, फिर भी पहले दो राउंड में अंकुश की बढ़त इतनी मजबूत थी कि उन्होंने सर्वसम्मत फैसले से मुकाबला 5-0 से जीत लिया
ANKUSH PANGHAL INTO THE SEMI FINALS & ASSURES MEDAL FOR INDIA 🥊- Defeated Tajikistan’s Boxer via unanimous decision 5:0 in Men’s 80kg 💪🔥- First Boxing Medal confirmed at Asian Games!TOTAL DOMINATING WIN FOR ANKUSH! pic.twitter.com/83NKlAVq3l
अंकुश पंघाल अब 29 सितंबर को सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के फजलिद्दीन एर्किनबोएव के खिलाफ उतरेंगे. एर्किनबोएव मौजूदा 75 किलो वर्ग के वर्ल्ड चैंपियन हैं. अंकुश की नजर अब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने और भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने पर होगी
Action-packed day for India at the Asian Games 2026! #AsianGames2026 | Boxer Ankush Panghal secures India’s first boxing medal with a 5-0 win over Tajikistan’s Nekruz Salimov. Meanwhile, Anahat Singh and Abhay Singh reach the squash singles finals.DD India's @suchitra15dec… pic.twitter.com/TCNNLKgQi7
अंकुश पंघाल पिछले कुछ समय से भारतीय बॉक्सिंग के उभरते खिलाड़ियों में शामिल हैं. हरियाणा में जन्मे अंकुश ने महज 11 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद उन्होंने अपनी पहचान और मजबूत की. पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पुरुषों के 80 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था
फेंसिंग में भारतीय महिला सेबर टीम को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 45-35 से हार मिली. इससे फेंसिंग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई. जबकि लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज सोलोमन ने फाइनल में जगह बनाई. श्रीशंकर ने 7.84 मीटर और सोलोमन ने 7.62 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. वहीं महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज और अनु राघवन भी फाइनल में पहुंचीं. विथ्या ने 55.73 सेकंड का सीजन-बेस्ट समय निकाला, जबकि अनु ने 55.84 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
आपको बता दें कि एशियन गेम्स में भारत अब तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत 30 मेडल जीत चुका है. कबड्डी में भारतीय महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीता. जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिल कुमार ने स्क्वाश में ब्रॉन्ज जीता, जबकि सावन बरवाल ने मैराथन में सिल्वर मेडल हासिल किया






टिप्पणियाँ 0