असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने रविवार को राहुल गांधी से भारत के चुनाव आयोग (ECI) के कामकाज को लेकर "लोगों के मन में भ्रम पैदा करने" के लिए माफी मांगने को क…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने रविवार को राहुल गांधी से भारत के चुनाव आयोग (ECI) के कामकाज को लेकर "लोगों के मन में भ्रम पैदा करने" के लिए माफी मांगने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इस बात पर "आत्म-मंथन" करना होगा कि कांग्रेस को बार-बार लोगों ने क्यों नकारा है. सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "2014 में, आप (कांग्रेस) चुनाव हार गए थे. उस समय मनमोहन सिंह की ओर से नियुक्त चुनाव आयोग काम कर रहा था
राहुल गांधी को आत्म-मंथन करना चाहिए कि लोग कांग्रेस पार्टी को बार-बार क्यों नकार रहे हैं. वे आत्म-मंथन नहीं करते. वे उस राज्य में नहीं जाते जहां वे हारे हैं. वे अपनी हार की वजह का विश्लेषण नहीं करते. जब भी वे चुनाव हारते हैं, तो वे EVM पर दोष मढ़ने लगते हैं." INDIA गठबंधन की आगामी बैठक पर टिप्पणी करते हुए, सरमा ने कहा कि यह केवल "हारे हुए और निराश लोगों" का गठबंधन है और यह गठबंधन केवल "लोकतंत्र को कमजोर" करने का प्रयास करता है
उन्होंने कहा, "INDI गठबंधन हारे हुए और निराश लोगों का गठबंधन है. उनका एकमात्र मकसद देश के लोकतंत्र को कमजोर करना है. ऐसे में उनकी बैठक का भारत की जनता पर किसी तरह का असर नहीं होने वाला है." उन्होंने राहुल गांधी से "लोगों के मन में भ्रम पैदा करने" के लिए माफी मांगने को कहा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के यह स्पष्ट करने के बाद कि पूरी SIR प्रक्रिया आयोग का सर्वसम्मत निर्णय थी, मामला साफ हो गया है. सरमा ने कहा,"अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए भारत की जनता से माफी मांगने के वक्त आ गया है
आपने बार-बार चुनाव आयोग पर यह दावा करते हुए हमला किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने एकतरफा निर्णय लिए हैं. लेकिन कल, पूरे आयोग ने एक साथ यह ऐलान किया कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे." उन्होंने कहा, "तो फिर आपने लोगों के मन में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया है. आपने EC पर हमला क्यों किया? राहुल गांधी एक के बाद एक संस्था पर हमला कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार से पहले, वह 90 चुनाव हार चुके थे."
आपको बता दें कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और प्रक्रियाओं पर कई बार आपत्ति जताई थी. कांग्रेस, CPI, CPI(M), तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (UBT) सहित विपक्षी दलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग से जुड़ी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कुमार पर "चुनाव में मैच-फिक्सिंग" का आरोप लगाया था






टिप्पणियाँ 0