PAK के पूर्व पीएम इमरान खान के बेटे ने कासिम ने कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कहा कि 27 सितंबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन क…

PAK के पूर्व पीएम इमरान खान के बेटे ने कासिम ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि 27 सितंबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान अदियाला जेल की ओर मार्च न करें

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में जान को खतरा है। उनके बेटे कासिम खान ने यह बात कही है। कासिम खान ने शुक्रवार को समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा कि 27 सितंबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान अदियाला जेल की ओर मार्च न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भीड़ का इस्तेमाल पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जेल पर जवाबी हमले के बहाने के तौर पर किया जा सकता है

कासिम ने कहा, पुलिस भीड़ का फायदा उठा सकती है,ऐसे में उनके पिता की जान को खतरा हो सकता है। यह चेतावनी PTI के 27 सितंबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और मार्च से पहले आई है, जिसे पार्टी ने इमरान खान की रिहाई की मांग के लिए बुलाया है। पूर्व प्रधानमंत्री अगस्त 2023 से कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से अदियाला जेल में बंद हैं

अदियाला जेल के पास मार्च या विरोध प्रदर्शन ना करें-कासिम खान

कासिम खान ने अपने X पोस्ट में जनता से यह अपील की है कि वे अदियाला जेल के पास मार्च या विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश न करें। कासिम की पोस्ट में लिखा है, "मुझे जनता से यह कहने के लिए कहा गया है कि वे 27 तारीख को अदियाला जेल के पास मार्च या विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश न करें। मुझे सूत्रों से पता चला है कि इसका इस्तेमाल 'एस्टेब्लिशमेंट' द्वारा जेल (जहां मेरे पिता बंद हैं) पर 'जवाबी' हमला करने के बहाने के तौर पर किया जा सकता है, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है

इमरान खान के बेटे को सता रही पिता की चिंता

कृपया विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरे पिता के साथ किसी भी 'दुर्घटना' के लिए उन्हें कोई मौका न दें। PTI के प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र की प्रांतीय सरकार ने 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पूरे प्रांत में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है

पूर्व पीएम की तीनों बहन गिरफ्तार

अधिकारियों ने रावलपिंडी, अटक, झेलम और मियांवाली में पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती की भी मांग की है। यह प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत के समय ही हो रहा है। पिछले हफ्ते अलीमा खान को गिरफ्तार करलिया गया था, और उसके बाद पंजाब में 'पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस' का हवाला देकर उजमा खान और नरीन नियाजी को 30 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया गया। गुरुवार को लाहौर हाई कोर्ट ने उजमा और नरीन की हिरासत के आदेशों पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया

इमरान खान की रिहाई की मांग

दरअसल, पाक के पूर्व पीएम इमरान खान पिछले तीन साल से अधिक समय से अदियाला जेल में बंद हैं। इस बीच परिवार के अन्य सदस्य इमरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। वहीं, परिवार का आरोप है कि इमरान खान को इस हलात तक पहुंचाने में सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर का हाथ है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को PTI की राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च करने की तैयारी है