Vinod Kambli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक नए वीडियो ने क्रिकेट फैंस…

Vinod Kambli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक नए वीडियो ने क्रिकेट फैंस को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया है. वीडियो में कांबली एक एल्डरली केयर सेंटर यानी वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं. 90 के दशक में अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले कांबली को इस स्थिति में देखकर उनके फैंस काफी चिंतित हैं. हालांकि, वीडियो में कांबली ने वहां मिलने वाली सुविधाओं और लोगों के व्यवहार की जमकर तारीफ की है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विनोद कांबली खुद ओल्ड ऐज होम के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह इस समय ‘निदान’ में हैं और वहां की सुविधाएं काफी अच्छी हैं. कांबली ने कहा कि सेंटर में साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वहां रहते हुए उन्हें ऐसा महसूस नहीं होता कि वह अपने घर से दूर हैं. सेंटर के लोगों से उन्हें प्यार और सम्मान मिल रहा है. कांबली ने वहां के माहौल और सुविधाओं की खुलकर तारीफ की

Vinod Kambli’s latest video, he is presently at an elderly care centre in Thane. Praying for his recovery soon. pic.twitter.com/6k1plg1aCl

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता बढ़ गई. कई क्रिकेट प्रशंसकों ने उनके लिए दुख जताया, जबकि कई लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. पिछले कुछ वर्षों में कांबली स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों के कारण भी चर्चा में रहे हैं. इससे पहले उनके चलने-फिरने में परेशानी और दूसरे लोगों की मदद लेने के वीडियो भी सामने आए थे

This is Vinod Kambli, the former Indian cricketer, now recuperating at an elderly home in Thane.There was a time when Kambli was one of the most flamboyant and gifted cricketers in India. He and Sachin Tendulkar grew up together, shared an iconic 664-run school partnership and… pic.twitter.com/4MnLtl3x18

आपको बता दें कि विनोद कांबली ने अक्टूबर 1991 में वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद 1993 में उन्होंने अपने 21वें जन्मदिन के दिन वनडे करियर का पहला शतक लगाया. अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्होंने शुरुआती दौर में काफी लोकप्रियता हासिल की. कांबली का टेस्ट करियर 24 साल की उम्र में ही खत्म हो गया था. इसके बाद उन्हें कई बार वनडे टीम में वापसी का मौका मिला, लेकिन वह लंबे समय तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके. साल 2000 में उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया. कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले और 54 के औसत से 1,084 रन बनाए. वहीं, 104 वनडे मैचों में उनके नाम 32 के औसत से 2,477 रन दर्ज हैं