Bharti Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए ऑफर की घोषणा की है। एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब Apple के आईक्लाउड+ (iClo…

Hindi News /

टेक्नोलॉजी न्यूज /

साइंस एंड टेक न्यूज /

Airtel ने iPhone यूजर्स की करा दी मौज, फैमिली पोस्टपेड प्लान को किया अपग्रेड, अब मिलेगी Apple की ये 4 शानदार सेवाएं

Bharti Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए ऑफर की घोषणा की है। एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब Apple के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ 2 और नई सेवाएँ भी जोड़ दी है

टेक्नोलॉजी न्यूज

2 min read

देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी में से एक Bharti Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नए ऑफर की घोषणा की है। एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब Apple के आईक्लाउड+ (iCloud+) के साथ 2 और नई सेवाएँ भी जोड़ दी है। यूजर्स को अब आईक्लाउड+ में ऐप्पल टीवी (Apple TV) और ऐप्पल आर्केड (Apple Arcade) की सेवाएँ भी मिलेंगी

डेटा रहेगा सुरक्षित

iCloud+ के जरिए एयरटेल के लाखों पोस्टपेड ग्राहक अपनी फोटो, फाइलें, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी ऐपल डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। उनका डेटा सुरक्षित रूप से बैकअप भी किया जाएगा। इससे नया डिवाइस सेट करना आसान होगा

जबरदस्त मनोरंजन भी मिलेगा

ऐप्पल टीवी में यूजर्स को ऐप्पल की प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्में उपलब्ध रहेंगी। तो वहीं ऐपल आर्केड पर बिना विज्ञापनों और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है

प्लान में और क्या मिलेगा

एयरटेल का ₹999 का फैमिली पोस्टपेड प्लान परिवार के 3 यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें यूजर्स को फास्ट लेन टेक्नोलॉजी के साथ अनलिमिटेड 5G/ 4G डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल इस प्लान में यूजर्स को स्पैम से भी सुरक्षा प्रदान करेगा

अब इस प्लान में यूजर्स को ऐप्पल के iCloud+, ऐप्पल टीवी के साथ ऐप्पल आर्केड की सेवाएँ जुड़ने के बाद यह प्लान ग्राहकों को और अधिक आकर्षित करने का काम करेगा। इसके साथ ही ऐप्पल म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन पहले की तरह मिलती रहेगी

इसी तरह Amazon Prime Video की सब्सक्रिप्शन भी प्लान में मिलेगी। इतना ही नहीं Google Cloud पर 100 GB की फ्री स्टोरेज भी मिलेगी

कुल मिलाकर एयरटेल के इस प्लान में कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, गेमिंग और क्लाउड स्टोरेज को एक ही पोस्टपेड प्लान में शामिल किया गया है। इससे ग्राहकों को अपने पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड करने और उससे अधिक वैल्यू प्राप्त करने की एक और वजह मिलती है। ग्राहक एयरटेल ऐप के जरिए या किसी भी एयरटेल स्टोर पर जाकर इन प्लान्स को आसानी से अपग्रेड कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और 18 Pro Max यहां मिल रहा सबसे सस्ता