National Film Awards 2026 Winners List: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Film Awards) का भव्य समारोह आज गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित हो रहा…
National Film Awards 2026 Winners List: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Film Awards) का भव्य समारोह आज गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित हो रहा है. यह भव्य इवेंट दोपहर 3 बजे से शुरू लाइव शुरू हो चुका है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों और फिल्मकारों को सम्मानित कर रही हैं. इस बार का आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है. आइए जानते हैं कि अब तक राष्ट्रपति किन-किन दिग्गजों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी हैं
सिनेमा पर बेस्ट बुक कंचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्होंने 'नानीरूवुदे निमगागी नादिरूवदे मनगागी' नाम की किताब लिखी थी. इसके लिए प्रकाशक मिरर पुस्तक को भी स्वर्ण कमल से नवाजा गया
वहीं, आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता का प्रतीक पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए नेशनल अवॉर्ड (गैर-फीचर फिल्म श्रेणी) से सम्मानित किया गया है. उनके अलावा सौंदर्य जयचंद्रन को बेस्ट नेरेशन के लिए सिल्वर लोटस अवॉर्ड सौंदर्य जयचंद्रन का अवॉर्ड मिला. वहीं, संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट क्रिटिक के लिए राष्ट्रपति ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया. आपको बता दें कि अभी कई सारे दिग्गजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी
कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया.इसी कैटेगरी में मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी को अवॉर्ड दिया गया. वहीं, एक्ट्रेस यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड प्रदान किया गया
इसके अलावा डायरेक्टर आदित्य धर को 'आर्टिकल 370' के लिए फिल्म बेस्ट फीचर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं, रणदीप हुड्डा ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड ग्रहण किया. इस मौके पर रणदीप की पत्नी यह पल कैमरे में कैद करती नजर आईं





टिप्पणियाँ 0