72nd National Film Awards 2026: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Film Awards) का भव्य समारोह आज या…

72nd National Film Awards 2026: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Film Awards) का भव्य समारोह आज यानी 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित हो रहा है. यह भव्य इवेंट दोपहर 3 बजे से शुरू लाइव शुरू होगा. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों और फिल्मकारों को सम्मानित करेंगी. इस बार का आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है

अगर आप 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट घर बैठ लाइव देखना चाहते हैं, तो इसे डीडी नेशनल पर लाइव देखा जा सकता है. मोबाइल या लैपटॉप पर आप डीडी नेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव प्रसारण दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगा. यानी आपको इस अवॉर्ड समारोह देखने के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं है. टीवी पर डीडी नेशनल और डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल से समारोह का हिस्सा बने सकते हैं

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन शुरुआत से ही नई दिल्ली में होता आाय है. इस बार समारोह का आयोजन गुजरात के एकता नगर में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास किया जा रहा है. इसके साथ ही सरकार ने आने वाले अवॉर्ड्स समारोह को अलग-अलग जगहों पर आयोजित करने के लिए कहा था. इसका मकसद राष्ट्रीय पुरस्कारों को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना और भारतीय सिनेमा की क्षेत्रीय विविधता को सामने लाना है.बता दें कि ये इन अवॉर्ड्स उन फिल्मों को चुना गया है. जो साल 2024 में सेंसर बोर्ड से पास हुई थी. विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2026 को की जा चुकी है, जबकि आज उन्हें औपचारिक रूप से आज किया जाएगा

इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दिया जाने वाला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड है. उन्हें वर्ष 2024 के लिए भारतीय सिनेमा में उनके अहम योगदान देने के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है. पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कन्नड़ और बॉलीवुड समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगी

इस साल एक्टिंग के बड़े पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी का नाम शामिल है. कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा. बता दें कि दोनों को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार मिला है. वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया है. ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है. इसके अलावा ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए चुना गया है. ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिलेगा

रणदीप हुड्डा ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से अपने डायरेक्शन के करियर की शुरुआत की. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर का पुरस्कार दिया जाएगा.वहीं ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी. नॉन-फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘भंगार’ को बेस्ट फिल्म सेलेक्ट किया गया

View this post on Instagram