Rani Mukerji's Mother Passed Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 7…

Rani Mukerji's Mother Passed Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. यश राज फिल्म्स (YRF) ने मंगलवार, 22 सितंबर को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर को कंफर्म किया है. कृष्णा मुखर्जी के जाने से पूरे मुखर्जी परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है

हालांकि, उनके निधन के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है. रानी मुखर्जी के लिए उनकी मां का इस तरह जाना बहुत ही दुखद है. एक्ट्रेस का अपनी मां से खास लगाव था. बता दें कि रानी मुखर्जी की तरह उनकी मां कोई एक्ट्रेस तो नहीं पर एक बेहतरीन सिंगर थीं. आइए जानें, कौन थीं रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी

यश राज फिल्म्स ने रानी मुखर्जी की मां के निधन पर एक आधिकारिक बयान जारी करके इस खबर को कंफर्म किया है. यश राज फिल्म्स द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, "भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर में निधन हो गया. परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है."

इसके साथ ही परिवार की ओर से यह भी अपील की गई है कि इस बेहद मुश्किल और दुखद समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. परिवार के इस कठिन दौर में तमाम फिल्मी सितारे और फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं

#RaniMukerji’s mother #KrishnaMukerji passes away at 75

दिवंगत कृष्णा मुखर्जी का नाता कला और संगीत की दुनिया से गहरा रहा है. वह बंगाली सिनेमा में एक एक्टिव और जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी थी. साल 1982 में आई फिल्म 'तीसरी आंख' के पॉपुलर गाने 'ईद के दिन गले मिल ले राजा' में भी उन्होंने अपनी गायकी का जादू बिखेरा था, जो उस समय काफी हिट रहा था

घर में संगीत और कला का माहौल होने के कारण रानी मुखर्जी का झुकाव भी एक्टिंग और फिल्मी दुनिया की तरफ होना लाजमी था. परिवार में कृष्णा मुखर्जी ही वह अहम शख्सियत थीं जिन्होंने रानी को फिल्मों में कदम रखने के लिए इंस्पायर किया था

View this post on Instagram A post shared by Rani_Mukherjee965 (@rani_mukherjee965)

यह भी देखें- Mardaani 3 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कहां रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, जानें कब देख सकेंगे

रानी मुखर्जी ने कुछ समय पहले एक पुराने इंटरव्यू में अपनी मां से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और मजेदार किस्सा साझा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी मां चाहती थीं कि वह फिल्मों में किस्मत आजमाएं, लेकिन जब उन्होंने रानी का पहला स्क्रीन टेस्ट देखा, तो वह खुद हैरान रह गई थीं. रानी ने हंसते हुए बताया था, "मेरी खराब एक्टिंग देखकर मेरी मां ने सीधे प्रोड्यूसर से कह दिया था कि मुझे लगता है कि मेरी बेटी को फिल्म में लेकर आप अपनी मूवी खराब कर लेंगे. आपकी फिल्म का नुकसान हो जाएगा, इसलिए अच्छा होगा कि आप इसे मत लो." हालांकि, इसके बावजूद मेकर्स ने रानी पर भरोसा जताया और आज वह हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं

रानी मुखर्जी अपनी मां के बेहद करीब थीं और अक्सर उनसे जुड़ी यादें साझा करती थीं. मां का यूं चले जाना एक्ट्रेस की जिंदगी और उनके पूरे परिवार के लिए एक बड़े नुकसान जैसा है. फिलहाल, मां कृष्णा मुखर्जी के निधन पर अभी तक रानी मुखर्जी की ओर से कोई बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है

View this post on Instagram A post shared by Telly Reporter (@tellyreporter)

यह भी देखें- रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया बुलाते थे बॉबी देओल, मनीषा कोइराला संग इंटिमेट सीन देने से किया था मना, हैरान कर देंगी वजह