Kal Ka Mausam: देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश…

Kal Ka Mausam: देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 23 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी है

रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मछुआरों को भी समुद्र में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है

राजधानी दिल्ली में 29 सितंबर की शाम से 30 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना बताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 29 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बिजनौर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट बताया गया है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है

बिहार के सिवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. वहीं, झारखंड के दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और जमशेदपुर में 29-30 सितंबर के दौरान मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार सहित कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में भी बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और उधमपुर में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है