Bigg Boss 20 Weeken Ka Vaar Promo:इस हफ्ते बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में काफी बवाल देखने को मिला. इसमें अमन गांधी और लव गिल के बीच झगड़ा हुआ. अरिश्फा और…
Bigg Boss 20 Weeken Ka Vaar Promo:इस हफ्ते बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में काफी बवाल देखने को मिला. इसमें अमन गांधी और लव गिल के बीच झगड़ा हुआ. अरिश्फा और आम्रपाली के बीच बहस हुई और काजी और रीति के बीच काफी सीरियस किस्म की लड़ाई देखने के लिए मिली थी. बिग बॉस में बीतों दिनों काजी और यंग डीएसए की टीम के बीच डिस बैटल कराया था. जिसमें दोनों टीम को रैप करनी थी और एक दूसरे को डिस करना था. हालांकि, इस दौरान भी दोनों के टीमों के बीच काफी विवाद हुआ. लेकिन मामला उस समय गरमा गया जब डिस बैटल के दौरान रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने बदतमीजी की सारी हदें पार दी. उन्होंने काजी और उदिति सिंह को अपशब्द कहे. काजी ने इसका विरोध किया था. अब वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान ने जमकर रीति तिवारी को खरी खोटी सुनाई है और आसिफ से भी सवाल किए
वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए. उन्होंने रीति तिवारी से सीधा कहा कि उन्होंने डिस बैटल के दौरान बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी थी. इसके साथ ही सलमान ने उनकी टीम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी टीम ने भी उन्हें रोका नहीं बल्कि उन्हें चढ़ाते गए और वह बदतमीजी की हदें पार करती गईं. सलमान ने आसिफ से सवाल किया कि उस वक्त उनकी अक्ल कहा गई थीं. इसके अलावा भी सलमान इस मुद्दे पर खुलकर बात करते नजर आए
वीकेंड का वार के प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान सबसे पहले रीति तिवारी से कहते हैं, 'आप काजी तौकीर से बहुत ज्यादा इनसिक्योर और जलती हो.' जिसके बाद वह कहती हैं, 'वह काजी से जलती नहीं हुई बल्कि एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद नहीं हैं.' इसके आगे सलमान डिस बैटल के दौरान हुई लड़ाई की बात करते हैं. सलमान रीति से कहते हैं, 'आपको अपने डिस पर गर्व होगा लेकिन मेरे हिसाब से वो डिस अब तक का सबसे बेकार डिस था. एक लिमिट में डिस के दौरान डिसरिस्पेक्ट करनी होती है.' इसके बाद वह घर वालों से पूछते हैं, 'आप लोगों को नहीं लगा कि वह डिसरिस्पेक्ट की लाइन क्रोस गई. आप उसे चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं.'
इसके आगे सलमान आसिफ से सवाल करते हैं, 'जब रीति डिसरिस्पेक्ट की सारी हदें पार कर रही थीं. उस वक्त आपकी अक्ल कहां गई थी. अगर आपकी बहन पर कोई और डिस करता क्या आप ये डिस करने देते?' सलमान खान ने वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर रीति, आसिफ और यंग की टीम को क्या कुछ कहा ये सब आज के एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा
View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
बिग बॉस 20 के इस सीजन में गूल्लू दूसरी बार घर कैप्टन गए हैं. जहां बाकी कंटेस्टेंट्स घर में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, गुल्लू अपना गेम तेज करते दिखाई दे रहे हैं. वह गेम में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. कैप्टन की रेस में इस बार यंग डिएसए भी थे लेकिन वह कैप्टन नहीं पाए. हालांकि, वह शुरुआत में कैप्टन थे. बता दें कि बिग बॉस 20 के इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ और भी खास होने वाला है क्योंकि इस एपिसोड में अजय देवगन और जयदीप अहलावत गेस्ट बन कर पहुंचेंगे. दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करती नजर आएंगे





टिप्पणियाँ 0