उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। बताया ज…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर चर्चा हुई।
योगी के समर्थन में राजा भईया का भीषण ऐलान ! 27 फिर बनेगी बीजेपी की सरकार
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में प्रस्तावित विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की सूची भी सौंपी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है।
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर विधान परिषद की छह सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है और इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास आठ, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास एक-एक सीट है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।इन 11 सीटों में फिलहाल भाजपा के पास आठ और समाजवादी पार्टी के पास तीन सीटें हैं। समाजवादी पार्टी सभी 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा में संगठनात्मक तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर बैठकों का दौर तेज होने की संभावना है।






टिप्पणियाँ 0