IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भार…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरी है. वहीं, वेस्टइंडीज भी भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. तो आइए नजर डालते हैं इस मैच के प्लेइंग इलेवन पर
इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में नमन धीर को शामिल किया गया है. वह अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं. बता दें कि नमन धीर पंजाब से आते हैं. उनका जन्म 31 दिसंबर, 1999 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था. वह डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं और दायें हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से भारतीय फैंस की नजरें इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों पर भी रहेंगी. रोहित और विराट लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं
Nothing tops this feeling 🤌💙📸 Naman Dhir receives his maiden ODI cap from skipper Shubman Gill 🧢Drop a 💙 in the replies to wish him the very best on his international debut 👇🇮🇳#TeamIndia | #INDvWI pic.twitter.com/qgCRZN7ujo
भारत:- भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं
#TeamIndia's Playing XI that will take the field today 🙌Updates ▶️ pic.twitter.com/JBXg1CJXoC
वेस्टइंडीज:- वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टि, शाई होप (कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स को जगह मिली है
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह दूसरा वनडे मुकाबला है. इससे पहले दोनों टीमें 2018 में यहां आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी
ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने 271 और न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे. ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज मैच में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 15 से 25 प्रतिशत है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, पूरे मैच के बारिश से धुलने की संभावना कम है. तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है
दोनों टीमों के बीच अब तक 142 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने 72 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मैच अपने नाम किए हैं. दो मैच टाई रहे और चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला
भारत और वेस्टइंडीज के पहले वनडे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबला लाइव देखा जा सकता है






टिप्पणियाँ 0