IND vs WI ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है, 'रन मशीन' विराट कोहली ने महान सचिन तेंडुलकर के 19 साल पुराने रिकॉर्ड…
IND vs WI ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है, 'रन मशीन' विराट कोहली ने महान सचिन तेंडुलकर के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है
खेल समाचार
IND vs WI ODI: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां 'रन मशीन' विराट कोहली ने महज 59 रन बनाते ही 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। विराट कोहली अपने वनडे करियर में 15000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए और सिर्फ अब सचिन उनसे आगे हैं
विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले कीग कोहली जब 58 के स्कोर पर थे तो चौका लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 15,000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। वह 15 हजार वनडे रन बनाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं
विराट ने सचिन ने 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 59 रन बनाते ही विराट कोहली ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के 19 साल पुरने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, सचिन ने 377वीं पारी में 15,000 रन पूरा किया था, जबकि विराट कोहली ने महज 303 पारियों में 15000 वनडे रन का आंकड़ा पार कर लिया है
सचिन ने ये आंकड़ा 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 93 रनों की पारी खेलकर पूरा किया था। अब विराट ने सचिन से 74 पारी कम खेलकर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है






टिप्पणियाँ 0