Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारतीय एथलेटिक्स ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत के स्टार हाई जम्पर सर्वे…
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारतीय एथलेटिक्स ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत के स्टार हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही सर्वेश ने एशियन गेम्स की हाई जंप स्पर्धा में मेडल के लिए चल रहे भारत के 56 साल लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है. इससे पहले 1970 बैंकाक एशियन गेम्स में भारत के लिए भीम सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था
गोल्ड मेडल के फाइनल मुकाबले में 31 वर्षीय सर्वेश कुशारे ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन चीनी ताइपे के फू चाओ-ह्सुआन से वे बेहद करीबी अंतर से पिछड़ गए. इसी साल 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम कर चुके सर्वेश इस मैच के एक बड़े हिस्से में नंबर- पर बने हुए थे और गोल्ड मेडल जीतने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे थे
मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब 2.25 मीटर की ऊंचाई तय की गई. सर्वेश अपने पहले प्रयास में इस बाधा को पार करने में नाकाम रहे. दूसरी तरफ, फू चाओ-ह्सुआन ने कोई गलती नहीं की और अपने पहले ही चांस में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर सर्वेश पर निर्णायक बढ़त बना ली
सर्वेश ने हिम्मत नहीं हारी और अपने दूसरे प्रयास में 2.25 मीटर की ऊंचाई को सफलतापूर्वक पूरा किया. हालांकि, पहले प्रयास में मिली असफलता के कारण वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पिछड़ चुके थे. इसके बाद वे गोल्ड के लिए दोबारा चुनौती पेश नहीं कर सके और आखिरकार उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. सर्वेश कुशारे का एशियन गेम्स में यह पहला मेडल है, जिसने उनके संघर्ष को एक नया मुकाम दिया है
ONTO THE PODIUM! 🇮🇳🔥Asian Games 2026 | AthleticsMen’s High Jump – FinalSarvesh Anil Kushare (TOPS Core Athlete) cleared 2.25m to win Silver 🥈, narrowly missing Gold on countback.Adarsh Ram Jothi Shankar finished 13th with 2.05m before retiring.A historic return to the… pic.twitter.com/BbPIOPanTH
सर्वेश कुशारे की इस ऐतिहासिक जीत से ठीक पहले, रविवार को ही भारत की एंसी सोजान ने भी महिलाओं की लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. एंसी इस पूरे मुकाबले के दौरान पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर चल रही थीं. लेकिन खेल के आखिरी पलों में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने पासा पलट दिया. चीनी एथलीट ने अपने अंतिम प्रयास में 6.55 मीटर की शानदार छलांग लगाकर आखिरी पलों में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया, जबकि एंसी 6.53 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा
इसी मुकाबले में भारत की एक और स्टार खिलाड़ी शैली सिंह भी काफी देर तक पदक की मजबूत रेस में बनी हुई थीं. वे लंबे समय तक तीसरे स्थान (कांस्य पदक की स्थिति) पर रही थी. लेकिन आखिरी राउंड के ड्रामे ने उन्हें भी निराश किया. चीन की तान मेंगयी ने अपनी आखिरी कोशिश में 6.46 मीटर की दूरी नापकर शैली को पीछे छोड़ दिया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया
एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में भारत की हरिता भद्रा ने 23.20 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने जापान की धाविका को महज 0.01 सेकंड के बेहद मामूली अंतर से पछाड़कर पोडियम पर जगह बनाई. इस रेस का गोल्ड मेडल सिंगापुर की शांति परेरा (22.78 सेकंड) और सिल्वर मेडल चीन की चेन युजी (22.93 सेकंड) ने जीता






टिप्पणियाँ 0