IND vs WI: भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. तिरुव…

IND vs WI: भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 293 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 50 गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए. विराट कोहली ने 139 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. कोहली को तिरुवनंतपुरम का यह मैदान काफी पसंद आता है

वेस्टइंडीज के दिए 296 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया. दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की. रोहित आते ही चौके-छक्के जड़ने लगे, लेकिन फिर अल्जारी जोसेफ ने रोहित शर्मा को आउट करके भारत को पहला झटका दिया. रोहित 35 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 74 रनों की साझेदारी हुई

इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. इस दौरान गिल ने सिर्फ 96 गेंदों पर अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया. हालांकि, फिर 34वें ओवर में रोस्टन चेज ने शुभमन गिल को आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया. गिल 108 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की शानदार साझेदारी हुई

That feeling when you bring up ODI century No. 10 🤌💙Captain @ShubmanGill taking a well-earned moment to soak in the applause 👏Updates ▶️ | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/395GvC34x5

वहीं विराट कोहली दूसरे छोर पर टिके रहे और धमाकेदार अंदाज में टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था. यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक है. कोहली ने 88 गेंदों पर 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. कोहली ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसकी वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को ज्यादा मौका मिला ही नहीं. गायकवाड़ 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे

Cometh the hour, cometh the King 👑A spectacular century from Virat Kohli in absolute style 💯ODI century no.5⃣5⃣ for the chase master 🫡Updates ▶️ | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/tJOeopio5o

भारत के खिलाफ इस इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. विंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 और आमिर जंगू ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी. वहीं भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए थे. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 हासिल किए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली