Is Orry Really Getting Married?: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी (Orry) आज शादी करने जा रहे हैं. ऐसे रूमर्ड सोशल मीडिया पर उड़ रहे हैं. जिसकी वजह…

Is Orry Really Getting Married?: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी (Orry) आज शादी करने जा रहे हैं. ऐसे रूमर्ड सोशल मीडिया पर उड़ रहे हैं. जिसकी वजह से ओरी सुर्खियों में आ गए हैं. इतना ही नहीं उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें उनकी शादी का जिक्र है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस पर जोरो से चर्चा होनी शुरू हो गई है. कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या वाकई ओरी शादी करने वाले हैं. अगर इस बात में सच्चाई है तो वो किससे शादी करेंगे. इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. आइए जानते हैं कि उनकी शादी को लेकर उड़ रहे रूमर्ड में कितनी सच्चाई है

दरअसल, ओरी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उनकी शादी को लेकर चर्चे होने लगे. जहां इस खबर के सामने आने के बाद कई लोग हैरान हैं तो कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या ओरी सच में शादी करने जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ओरी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आए. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वो अपनी वेडिंग के लिए जयपुर जा रहे हैं. इस दौरान ओरी कैजुअल लुक में नजर आए. उनसे पैपराजी ने बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पैप्स को रुककर पोज नहीं और बिना रुके वहां से चले गए

बता दें, सोशल मीडिया पर ओरी की कथित शादी का जो वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है कि 26 और 27 सितंबर को दो दिन का वेडिंग वीकेंड रखा गया है. कार्ड में शनिवार को शाम 'महफिल-ए-सूफियाना' का जिक्र है, जबकि रविवार को 'रंग-ए-इश्क' और 'शादी मुबारक' जैसे इवेंट्स होने की बात कही गई है

आपको ओरी की रूमर्ड शादी के बारे में बता दें कि वो सच में शादी नहीं कर रहे हैं. दरअसल, इस हाई प्रोफाइल ड्रामे की असलियत कुछ और ही है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह कोई असली शादी नहीं बल्कि एक ‘फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट है. दरअसल, जयपुर में इस अनोखे आइडिया पर एक बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए ओरी किसी खास फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट करते नजर आएंगे

View this post on Instagram

ओरी ने अपनी फेक शादी के रूमर्स खुद ही उड़ाए हैं. उन्होंने सबसे पहले अपनी शादी का कार्ड शेयर किया. उसमें उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि ये फेक शादी है और वह इसके तहत किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट करेंगे. जब लोगों की नजरों के सामने उनका कार्ड आया तो लोगों ने इस बात को हकीकत मान लिया कि वे सच में शादी करने जा रहे हैं लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है

आपको बता दें कि फेक वेडिंग (Fake Wedding) एक थीम-आधारित इवेंट या पार्टी कॉन्सेप्ट होता है. जहां पूरा माहौल, डेकोरेशन और खाना-पीना एक आम शादी की तरह ही होता है. लेकिन इसमें किसी की कोई शादी नहीं होती. फेक वेडिंग के दौरान असली शादी की तरह मेहंदी आर्टिस्ट, संगीत नाइट, डीजे, लाइव ढोल, बारात, वरमाला, फोटो बूथ्स और खाना-पीना सब होता है. इस तरह की फेक शादी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या टिकट बुक कराए जाते हैं. यह कॉन्ससेप्ट Gen-Z के बीच काफी पॉपुलर है. लोग ऐसा अक्सर वायरल होने, सोशल मीडिया कंटेंट या किसी प्रमोशन के तहत करते हैं

View this post on Instagram