6…

6 Akka OTT Release: कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की पीरियड थ्रिलर सीरीज, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Akka OTT Release: कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘अक्का’ इन दिनों चर्चा में है। यह 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड थ्रिलर है, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। सीरीज को YRF Entertainment ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अक्का’ का प्रीमियर 30 अक्टूबर 2026 को OTT पर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Netflix की आधिकारिक लिस्टिंग में ‘Akka’ को थ्रिलर और 1980 के दशक की क्राइम-ड्रामा सीरीज के तौर पर दिखाया गया है।

सीरीज की कहानी दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेरनुरु में 1980 के दशक के दौरान सामने आती है। यहां एक मातृसत्तात्मक समाज है, जहां सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक ताकत महिलाओं के हाथों में है।

कहानी में ‘अक्का’ नाम का एक शक्तिशाली महिला समूह शहर में सोने की अवैध तस्करी के कारोबार को नियंत्रित करता है। यह समूह अपनी ताकत और प्रभाव के जरिए पूरे इलाके में अपना दबदबा बनाए रखता है।

‘अक्का’ समूह के प्रभावशाली साम्राज्य के सामने उस वक्त चुनौती खड़ी होती है, जब एक रहस्यमयी बाहरी महिला पेरनुरु पहुंचती है। उसका इस समूह से पुराना निजी विवाद बताया गया है। वह सीधे टकराव के बजाय समूह की अंदरूनी कमजोरियों और आपसी मतभेदों का फायदा उठाने की कोशिश करती है।

‘अक्का’ में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा तन्वी आजमी भी अहम भूमिका में हैं। सीरीज का निर्माण YRF Entertainment ने किया है और धर्मराज शेट्टी इसके लेखक-निर्देशक हैं।

सीरीज की कहानी, 1980 के दशक का माहौल और महिला-केंद्रित क्राइम-थ्रिलर का बैकड्रॉप इसे ओटीटी दर्शकों के लिए एक अलग तरह की कहानी बनाता है।

Forgot your password? Get help