Udta Teer Song 'Bhootni Ka' Out: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ…

Udta Teer Song 'Bhootni Ka' Out: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. वहीं, अब मेकर्स ने इसका पहला गाना 'भूतनी का' भी रिलीज कर दिया है, जिसनें फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है

‘उड़ता तीर’ के गाने ‘भूतनी का’ में आयुष्मान खुराना जबरदस्त एनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं. एक्टर का देसी और एक अलग मस्ती भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. गाने का म्यूजिक ऐसा है, जो पहली बार सुनते ही ध्यान खींचता है. इसमें देसी टच के साथ फास्ट बीट्स का यूज किया गया है. वहीं, आयुष्मान के डांस मूव्स भी गाने को और मजेदार बना रहे हैं. गाने में उनका लुक भी काफी अलग दिखाई दे रहा है

View this post on Instagram A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)

‘उड़ता तीर’ के ‘भूतनी का ’ (Bhootni Ka) गाने को काका, ट्विंकल अग्रवाल और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है, जबकि इसके मजेदार और कैची लाइन्स अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) ने लिखे हैं. गाने में म्यूजिक, बीट्स और लिरिक्स का ऐसा कॉम्बिनेशन सुनने को मिलता है, जो इसे फिल्म के बाकी गानों से काफी अलग बनाता है और यही वजह है कि लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं

अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) ने कहा कि 'भूतनी का' गाने को कंपोज करने में उन्हें काफी मजा आया. दोनों ने कहा कि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल इस तरह लिखे थे कि उन्हें हमेशा ये जानने की एक्साइटमेंट बनी रहती थी कि आगे क्या होने वाला है. वहीं, उन्होंने ये भी माना कि ये गाना भले ही मजेदार है, लेकिन इसका सही बैलेंस बनाना उतना आसान नहीं था जितना सुनने में लगता है

View this post on Instagram A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

‘भूतनी गाने’ के रिलीज होने के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म से जुड़ी चीजें सामने ला रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म के दूसरे गानों को लेकर भी फैंस की नजर बनी रहेगी. आयुष्मान का इस फिल्म में एक नया अंदाज देखने को मिलने वाला है. दरअसल, आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत आता है, लेकिन अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को हिंदुस्तानी जासूस समझकर अपने ही पुराने मिशन के खिलाफ खड़ा हो जाता है