कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा ने उन पर राजनीतिक हमला किया है. भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने एक प…

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा ने उन पर राजनीतिक हमला किया है. भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक पराजय से बौखलाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को निशाना बना रही है

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि साल 2019 में कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत हमले या फिर मॉक्री करना अलग बात है लेकिन कांग्रेस के हमले अब भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थान पर प्रहार में बदलते जा रहे हैं. यह देश के संवैधानिक ढांचे को बर्बाद करने की एक साजिश है

Delhi: BJP National General Secretary Smriti Irani says, "... In the year 2019, the outgoing National President of the Congress party said that they would make every possible effort to tarnish the image of PM Narendra Modi. Prime Minister Modi has repeatedly said that they may… pic.twitter.com/G0KIMmZiB9

चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे कांग्रेस के सवालों पर ईरानी ने कहा कि आज देश की जनता लोकतांत्रिक ढांचे के अंदर कांग्रेस को समर्थन नहीं दे रही है. अपनी हार की समीक्षा करने के बदले कांग्रेस पार्टी सीधे तौर पर चुनाव आयोग पर हमला कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, क्या वहां कांग्रेस चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है

Delhi: BJP National General Secretary Smriti Irani says, "The Congress party is distressed that today, within the democratic structure, the people of India do not support them. Therefore, instead of analyzing their defeat, the Congress party is attacking the Election Commission.… pic.twitter.com/698qIazZlm

मृतकों और फर्जी नामों पर चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का जिक्र कांग्रेस द्वारा उठाए गए 13 करोड़ 30 लाख नामों के मुद्दे पर बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव आयोग इस संबंध में पहले ही 26 तारीख को अपना विस्तृत बयान और स्पष्टीकरण जारी कर चुका है. आयोग ने अपने प्रेस नोट में साफ किया है कि बीएचओ (BHOs) घर-घर जाकर एसआईआर (SIR) से जुड़े नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों के दस्तावेजों का व्यक्तिगत रूप से सत्यापन करेंगे

Delhi: BJP National General Secretary Smriti Irani says, "The Election Commission has clarified in its press note that BHOs will go to homes and, for those people who have been issued notices regarding SIR, collect documents at their homes to personally verify them. So when the… pic.twitter.com/DPxkTTmX7Z

उन्होंने सवाल किया कि जब चुनाव आयोग ने इस पर पूरी तरह स्थिति स्पष्ट कर दी है, तो आखिर कांग्रेस पार्टी यह क्यों चाहती है कि मतदाता सूचियों में मृत लोगों के नाम दोबारा जोड़े जाएं और फर्जी या डुप्लीकेट नाम सुरक्षित बने रहें? साथ ही, उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर बात करते हुए कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लाहौर कांग्रेस अधिवेशन का जिक्र किया जाना पूरी तरह से समझ से परे है