उज्जैन की शाही मस्जिद इन दिनों चर्चा में हैं. उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ के लिए सड़कों को चौड़ा करने की योजना के तहत मस्जिद का एक हिस्सा हटाया जाना था. लेकिन इ…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई चल रही थी. इसी दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की मुहिम 28 सितंबर को तनाव और हिंसक झड़प में तब्दील हो गई
छतरी चौक स्थित मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. पुलिस के साथ भीड़ की झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया
हालांकि, विवाद पूरी मस्जिद को हटाने का नहीं था. सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावित 15 मीटर के अलाइनमेंट में आने वाले उसके एक हिस्से को हटाया जाना था
रविवार देर रात प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच बातचीत के बाद प्रभावित हिस्सा खुद हटाने पर सहमति बनी थी. हालांकि सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के आसपास जमा हो गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई
जिस शाही मस्जिद का एक हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में आया और जिसे लेकर अब तक उज्जैन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, उसका इतिहास क्या है
यह मस्जिद कब बनी, इसे किसने बनवाया और इसके बारे में पुराने दस्तावेज़ क्या बताते हैं
क्या शाही मस्जिद 1390 में बनी थी
मस्जिद के इतिहास से जुड़े वक्फ़ बोर्ड के एक दस्तावेज़ में इसके निर्माण का साल 1390 दर्ज है. बीबीसी ने ये दस्तावेज़ देखा है
इस दस्तावेज़ में मस्जिद को शाही मस्जिद के नाम से दर्ज किया गया है और कहा गया है कि इसका निर्माण "मुस्लिम समुदाय के लोगों के सहयोग और चंदे" से हुआ था
कम उम्र में भी हो सकता है हार्ट अटैक, 40 से पहले किन बातों पर ध्यान देना ज़रूरी
उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के ख़िलाफ़ याचिका हाई कोर्ट में ख़ारिज
स्मृति ईरानी बोलीं, 'दुनिया के कई देश भारत के चुनाव आयोग की सराहना करते हैं'
ईरानी सिंगर को कोड़े मारने की सज़ा बरक़रार, आख़िर उस कन्सर्ट में हुआ क्या था
समाप्त
इस रिकॉर्ड में दर्ज साल के हिसाब से मस्जिद का इतिहास क़रीब 636 साल पुराना है
मस्जिद कमेटी की ओर से कोर्ट में कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका में 1925 का एक दस्तावेज़ इतिहास के रिकॉर्ड के रूप में जमा किया गया था जिसमें तत्कालीन समय में भी मस्जिद की मौजूदगी दर्ज है
इंदौर के इतिहासकार और संरक्षण विशेषज्ञ ज़फ़र अंसारी शाही मस्जिद को मुग़ल काल से पहले के मालवा इलाके के सल्तनत काल से जोड़ते हैं
उनके मुताबिक़, "उज्जैन और मध्य भारत के पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड और यहां बनी अन्य इमारतों की बनावट शैली को देखें और फिर मस्जिद की बनावट को देखें तो यह साफ है कि यह मुग़ल काल से पहले के दौर की संरचना है. अलग-अलग जगहों और दस्तावेजों में इसका ज़िक्र भी है.''
अंसारी के मुताबिक़, मस्जिद की वास्तुकला, उसकी मीनारें और निर्माण शैली उस समय के मालवा क्षेत्र में मौजूद सल्तनतकालीन इमारतों से मिलती हैं
उनका कहना है कि ऐसी बनावट मध्य प्रदेश के मांडू और चंदेरी इलाकों में भी मौजूद है
पन्ना में इन मज़दूरों को 50 लाख रुपए का हीरा मिलने के बाद ज़िंदगी बदलने की उम्मीद13 अगस्त 2026
त्विषा शर्मा केस: हेडफ़ोन 10 दिन बाद बरामद करने और रस्सी के रिकॉर्ड्स पर उठते सवाल8 जून 2026
मध्य प्रदेश: होमवर्क न करने पर सातवीं क्लास के बच्चों को अर्धनग्न कर सज़ा देने का मामला27 दिसंबर 2025
समाप्त
1925 में भी सड़क के लिए मस्जिद का एक हिस्सा देने की बात
शाही मस्जिद से जुड़े 1925 के एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के मुताबिक़ तत्कालीन ग्वालियर स्टेट के टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की ओर से जारी पत्र में मस्जिद को "मोचियान की मस्जिद" कहा गया है
इसी पत्र में चौक और सड़क को ठीक करने के लिए मस्जिद से जुड़ी कुछ जमीन लिए जाने की बात भी कही गई है
इसमें लिखा है कि "ख़ास मस्जिद को छोड़कर" उससे संबंधित कुछ आराजी ली जाएगी
आराजी का मतलब ज़मीन, भूमि का टुकड़ा, खेत या भूखंड होता है
इस पत्र में मस्जिद की उस समय की स्थिति का भी उल्लेख है. इसमें कहा गया है कि मस्जिद में मीनारें नहीं थीं
साथ ही दरवाजे और अहाते की दीवार को बेहतर बनाने और मीनारें तैयार करने की बात कही गई है
1946 के नक़्शे में भी मौजूद थी मस्जिद
मस्जिद प्रबंधन की ओर से अदालत में दिए गए दस्तावेज़ों में 4 मई 1946 का एक नक़्शा भी शामिल है
इस नक़्शे पर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, उज्जैन, ग्वालियर स्टेट की मुहर और हस्ताक्षर बताए गए हैं
मस्जिद पक्ष के मुताबिक़, इस नक़्शे में शाही मस्जिद की स्थिति दिखाई गई है
मस्जिद से जुड़े दस्तावेज़ों में इसके दक्षिणी हिस्से में मौजूद दो मज़ारों, मुख्य नमाज़ की जगह और दूसरे हिस्सों का भी उल्लेख है
उत्तर प्रदेश में एक ट्रक के पकड़े जाने से कफ़ सिरप के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का कैसे पता चला?10 दिसंबर 2025
'11 साल की मोहब्बत की जगह लोगों को हमारा रंग दिखा'10 दिसंबर 2025
बेटी के सम्मान के लिए रेलवे से भिड़ गया एक पिता और जीता भी29 नवंबर 2025
समाप्त
वक्फ़ रिकॉर्ड में दर्ज है मस्जिद
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
एपिसोड
समाप्त
शाही मस्जिद को "वक्फ़ मस्जिद पंच मोचियान (शाही मस्जिद)" के नाम से वक्फ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है
मस्जिद से जुड़े दस्तावेज़ों के मुताबिक़, इसे वक्फ़ एक्ट 1954 के तहत दर्ज किया गया था और 13 सितंबर 1985 को मध्य प्रदेश गजट में इसे वक्फ़ संपत्ति के तौर पर घोषित किया गया
इन रिकॉर्डों में तत्कालीन उज्जैन कलेक्टर की जांच और प्रमाणपत्र का भी हवाला दिया गया है
बाद में इसे वक्फ़ एक्ट 1995 के तहत भी दर्ज किया गया
वक्फ़ से जुड़े दस्तावेज़ों में मस्जिद की संपत्ति के प्रबंधन का अधिकार वक्फ़ बोर्ड और प्रबंधन कमेटी से जुड़ा बताया गया है
दस्तावेज़ में कहा गया है कि वक्फ़ संपत्ति को ट्रांसफ़र करने का अधिकार प्रबंधक के पास नहीं है और ऐसी संपत्ति से जुड़ी कारवाई में वक्फ़ बोर्ड को शामिल या सूचित किया जाना चाहिए
मस्जिद से जुड़े एक संपत्ति रिकॉर्ड में कुल क्षेत्रफल करीब 4,600 वर्ग फुट दर्ज है
इसमें 19 दुकानों और दो मकानों का भी उल्लेख मिलता है
मौजूदा सड़क के चौड़ीकरण में इसी परिसर का एक हिस्सा प्रस्तावित सड़क की जद में आ रहा है
मस्जिद पक्ष ने प्रशासन को दिए अपने आपत्ति पत्र में वैकल्पिक रास्ते का सुझाव भी दिया था
आपत्ति में कहा गया था कि मस्जिद के दक्षिण दिशा में मौजूद एक कमर्शियल बिल्डिंग की तरफ सड़क को बढ़ाया जा सकता है
और पूरब के तरफ़ मौजूद फुटपाथ को सड़क में शामिल करने का भी सुझाव दिया गया था
मस्जिद पक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए का हवाला देते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाया था
हालांकि मस्जिद पक्ष की पहली याचिका को 9 सितंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ख़ारिज करते हुए कहा था मास्टर प्लान का पालन करना जरूरी है
अदालत ने कहा कि प्रशासन ने तय प्रक्रिया का पालन किया और संबंधित पक्षों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया
अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, नगर निगम ने सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने के लिए मस्जिद की संपत्ति के एक छोटे हिस्से को हटाना जरूरी बताया था
प्रशासन ने सड़क के महत्व का हवाला देते हुए कहा था कि यह रास्ता गोपाल मंदिर से महाकाल मंदिर और आगे क्षिप्रा नदी (शिप्रा नदी) तक जाता है और शाही सवारी, पेशवाई और सिंहस्थ के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है
इसके बाद मस्जिद पक्ष ने हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच में अपील की थी, लेकिन फ़ैसला आने के कुछ घंटों पहले ही मस्जिद पक्ष और प्रशासन के बीच 3 फीट तक का हिस्सा गिराने पर सहमति हो गई थी
भोपाल: सीनियर पुलिस अधिकारी पर चोरी का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना30 अक्टूबर 2025
कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं पर 'बिगड़े बोल', बीजेपी मंत्री के वो 5 बयान जिन पर मचा हंगामा27 अक्टूबर 2025
'हम अपनी बेटी को दवा समझकर ज़हर पिला रहे थे', मध्य प्रदेश में कफ़ सिरप ने कैसे ली 20 बच्चों की जान8 अक्टूबर 2025
समाप्त
सिंहस्थ 2028 से क्या है संबंध
इस पूरे घटनाक्रम का सीधा संबंध है 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों से है
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण और दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं
इसी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक मकान भी प्रभावित हुआ है
27 सितंबर को मुख्यमंत्री ने उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में अपने पैतृक मकान के उस हिस्से को खुद गेती चलाकर हटाने की शुरुआत की, जो प्रस्तावित सड़क की जद में आ रहा है
मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा सड़क चौड़ीकरण में हटाया जाना है. उनकी बहन कलावती यादव का मकान भी इस परियोजना से प्रभावित है
शाही मस्जिद का मामला भी इसी व्यापक सड़क चौड़ीकरण अभियान का हिस्सा है
उज्जैन के कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा, "सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक़ सड़कों के चौड़ीकरण और दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं. सभी धर्म और समुदाय के लोग अपनी इच्छा से इसमें सहयोग कर रहे हैं. कई लोग सड़क की जद में आ रहे अपने मकान या धार्मिक स्थल खुद हटा रहे हैं. छतरी चौक में सड़क की जद में आ रहा शाही मस्जिद का हिस्सा भी मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं.''
उन्होंने कहा, ''मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह में न आएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में शासन का सहयोग करें."
शाही मस्जिद गोपाल मंदिर और महाकाल क्षेत्र के आसपास पुराने उज्जैन शहर के उस हिस्से में है जहां धार्मिक स्थल, बाजार और रिहायशी इलाका एक-दूसरे के बेहद क़रीब हैं
उज्जैन के इतिहास पर काम करने वाले प्रोफ़ेसर शंकरलाल वरे कहते हैं कि शहर में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग लंबे समय से साथ रहते आए हैं
उनके मुताबिक़ यहां एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों और परंपराओं में भागीदारी की मिसालें भी रही हैं
इतिहासकार ज़फ़र अंसारी भी उज्जैन के इस साझा सामाजिक जीवन का उल्लेख करते हैं
उनके मुताबिक़ महाकाल मंदिर और शाही मस्जिद के आसपास का इलाका शहर के लंबे समय से चले आ रहे सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल का हिस्सा रहा है
करीब 70 साल से शाही मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे इमरान का कहना है कि सड़क चौड़ी होना जरूरी है और अगर सड़क की जद में मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा है तो इसे लेकर स्थानीय लोगों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए
उनके मुताबिक़, सड़क चौड़ीकरण की कारवाई सिर्फ मस्जिद तक सीमित नहीं है और दूसरी धार्मिक संरचनाओं के हिस्से भी हटाए जा रहे हैं


टिप्पणियाँ 0