Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट के अनुसार, केतन की हत्या की साजिश पहले से…

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट के अनुसार, केतन की हत्या की साजिश पहले से तैयार की गई थी. उसके पुणे के पास लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे धकेलकर मारने का प्लान था. चार्जशीट के अनुसार, 18 जून को हुई घटना में सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों की कथित भूमिका थी. पुलिस ने दावा किया है कि पहले केतन को दोनों हाथों से धक्का दिया गया और बाद में चेतन ने पैर से धक्का देकर उसको खाई में गिरा दिया था

पुणे पुलिस ने 19 सितंबर को वडगांव मावल सेशंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई 90 दिनों की निर्धारित अवधि पूरा होने के एक दिन पहले की गई है. अब अदालत में आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी. चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के आधार पर कौन से आरोप तय किए जाएंगे, इसका फैसला अदालत करेगी

केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: सिया के मिडिल फिंगर दिखाने पर पिता ने दी सफाई, बेटी को बताया निर्दोष; सामने आया VIDEO

चार्जशीट के अनुसार, सिया और चेतन की मुलाकात 2025 में हुई थी. बाद में दोनों करीब आए और एक-दूसरे के साथ संबंध बनाए. पुलिस की जांच में कथित रूप से सामने आया कि दोनों ने राजस्थान में एक मंदिर में शादी की थी. यह बात बहुत ही कम लोगों को मालूम थी. इसके बाद सिया के परिवार ने केतन अग्रवाल के साथ उसका रिश्ता तय किया. जनवरी 2026 में रिश्ता तय होने के बाद फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी. पुलिस की मानें को सिया और चेतन चाहते थे कि शादी टल जाए लेकिन परिवार ने नवंबर में शादी की तारीख नवंबर में तय कर दी थी. इसके बाद सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया

चेतन के दोस्त रितेश हांगे ने भी सिया और चेतन का साथ दिया. तीनों ने मर्डर की प्लानिंग की और एक बाहरी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए, हालांकि, बाद में ब्लैकमेल के डर से दोनों ने खुद ही अपराध को अंजाम दिया. उन्होंने सूनसान होने की वजह से लोहागढ़ किले को अपराध के लिए चुना और पहाड़ी से धक्का देने को वे एक एक्सीडेंट के रूप में दिखा सकते थे. हत्या से पहले उन्होंने लोहागढ़ किले की रेकी भी की थी

केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: बेशर्मी की हदें पार! अब कैमरे में सिया गोयल ने किसे दिखाई मिडिल फिंगर? वायरल हुआ एटिट्यूड

चार्जशीट के अनुसार, हत्या वाले दिन से पहले (14 जून) भी सिया केतन को किले पर ले गई थी पर वह बच गया था. इसके बाद 18 जून को बर्थडे सरप्राइज के लिए सिया ने एक फेक अकाउंट से केतन को फिर से किले पर बुलाया. सिया और केतन सुबह लोहागढ़ पहुंचे. चेतन भी दोनों का पीछा करते हुए वहां तक आ गया. इसके बाद सिया केतन को पहाड़ी के किनारे ले गई. सबसे पहले सिया ने उसेे धक्का दिया, केतन जब संभलने की कोशिश कर रहा था, तभी चेतन ने भी उसे पैर से धक्का देकर पहाड़ी से गिरा दिया. हत्या के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए. दोनों ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने की बहुत कोशिश की लेकिन मोबाइल डेटा, चैट, फोटो-वीडियो, सीडीआर, सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से दोनों पकड़े गए

केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: केतन और चेतन के अलावा सिया की जिंदगी में कौन था तीसरा? वायरल VIDEO में मिला हिंट

अब गेंद अदालत के पाले में है. अब अदालत चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोप तय करेगी. इसके बाद ट्रायल शुरू होगा. सिया, चेतन और रितेश तीनों ही वर्तमान में जेल में हैं. चार्जशीट में कही गईं बातें, जांच एजेंसी के आरोप हैं. इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत को लेना है

केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: चेतन मर्डर केस में सामने आया क्रॉस-वेडिंग का कनेक्शन, पेचीदा हुई हत्याकांड की जांच