Jhansi News:यूपी में जल तर्पण के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे…
Jhansi News:यूपी में जल तर्पण के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए
हादसा मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रानीपुर चौकी के देवरी सिंह पुरा में हुआ. मृतकों की पहचान देवरी सिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी, उनके 12 वर्षीय बेटे अर्पित, परिवार के अभिनव तिवारी (25) और श्रेयांश तिवारी (21) के रूप में हुई है. इनके अलावा जालौन के हरेदाई निवासी 23 वर्षीय पुष्कर शुक्ला की भी हादसे में जान चली गई. जल तर्पण के दौरान हुए इस हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग नदी किनारे जमा हो गए
झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। #Jhansi pic.twitter.com/DcjihH1V84
जानकारी के मुताबिक, देवरी सिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी के चाचा काशी प्रसाद तिवारी का पटा श्राद्ध था. इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अनूप तिवारी अपने 12 वर्षीय बेटे अर्पित और परिवार के अभिनव तिवारी व श्रेयांश तिवारी के साथ सुखनई नदी पहुंचे थे. उनके साथ जालौन के हरेदाई निवासी पुष्कर शुक्ला भी थे. सभी लोग नदी में पूर्वजों को जल तर्पण करने के लिए गए थे.बताया जा रहा है कि जल तर्पण के दौरान अचानक अनूप तिवारी का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चले गए. उन्हें डूबता देख साथ मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की
सुखनई नदी में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। अपनों को खोने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर मनोज कुमार भारती, सीओ रत्नेश कुमार, कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी और रानीपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और पांचों के शव बरामद कर लिए गए. उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनूप तिवारी को बचाने की कोशिश में अन्य लोग भी नदी में डूब गए. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
नदी में लोगों के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही रानीपुर चौकी और मऊरानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया. करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया. इसके बाद सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मऊरानीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया
इससे पहले झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित सुकुवा-ढुकुवा डैम में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी. मंगलवार सुबह डैम पर तैनात जेई ने पानी में तीनों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पेंच मोहल्ला निवासी राज, नगरा निवासी रीतेश परिहार और नीरज के रूप में हुई थी. पुलिस के मुताबिक, तीनों युवकों की गुमशुदगी पहले से संबंधित थानों में दर्ज थी






टिप्पणियाँ 0